– बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नाराण सिंह ने जारी की 115 प्रत्याशियों की सूची
– जद (यू) की सूची में चौकाने वाली बात पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नहीं है नाम
उदय भूमि ब्यूरो
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर एनडीए खेमे में जद (यू) ने प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। सीट शेयरिंग फार्मूले के तहत जद (यू) कोटे में 122 सीटें हैं जिनमें से 7 सीटों पर हम के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुधवार शाम सभी 115 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। हालांकि एनडीए खेमे में लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। लेकिन प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर जद (यू) ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि चिराग पासवान को लेकर वह कोई खास सोच विचार नहीं कर रही है। भाजपा ने अभी प्रत्याशियों की सूची नहीं जारी की है लेकिन जल्द ही वह भी सूची जारी कर देगी। उधर, सूत्र बता रहे हैं कि संभव है कि अंतिम क्षण में चिराग पासवान मान जाये और भाजपा अपने कोटे से लोजपा को सीटें देगा। फार्मूले के तहत भाजपा खेमे में 121 सीटें हैं। पहले फेज के लिए 8 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। यानि बृहस्पतिवार को चीजें साफ हो जाएगी।
क्यों इतने अलोकप्रिय हुए नीतीश, झंझारपुर से होगा पत्ता साफ?
पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए उनके कामों का खूब बखान किया है। जद (यू) की सूची में जो सबसे अधिक चौकाने वाली बात है वह पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर है। जद (यू) की सूची में गुप्तेश्वर पांडे का नहीं है नाम। सूची जारी करने के बाद प्रेसवार्ता में वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की उपलब्धियां किसी से छिपी हुई नहीं है। को गिनाया है। बिहार में अब गांव-गांव तक बिजली और सड़क पहुंच गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों तक पहुंची है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि हम चुनाव गठबंधन के साथ लड़ रहे हैं। हम भारी मतों से जितेंगे। जनता हमारे साथ है और चुनाव में इसका परिणाम दिखााई देगा। जेडीयू के प्रधान महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारी सूची में सभी वर्ग और समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दी गई है।
विधानसभा वार प्रत्याशियों की सूची
– बाल्मीकि नगर – धीरेंद्र प्रताप सिंह
– सिकटा – खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद
– नरकटिया – श्याम बिहारी प्रसाद
– केसरिया – शालिनी मिश्रा
– शिवहर – शरफुद्दीन
– सुरसंड – दिलीप राय
– बाजपट्टी – रंजू गीता
– रून्नी सैदपुर – पंकज मिश्रा
– बेलसंड – सुनीता सिंह चौहान
– हरलाखी – सुधांशु शेखर
– बाबू बरही – मीना कामत
– फुलपरास – शीला मंडल
– लौकहा- लक्ष्मेश्वर राय
– निर्मली – अनिरूद्ध प्रसाद यादवप
– पिपरा – रामविलास कामत
– सुपौल – बिजेंद्र प्रसाद यादव
– त्रिवेणीगंज (सु) – वीणा भारती
– रानीगंज (सु) – अचमित ऋषिदेव
– अररिया – शगुफ्ता अजीम
– ठाकुरगंज – नौशाद आलम
– कोचाधामन – मुजाहित आलम
– अमौर – सबा जफर
– रूपौली – बीमा भारती
– धमदाहा – लेसी सिंह
– कदवा – सूरज प्रसाद राय
– मनिहारी (सु) – शंभू सुमन
– बरारी – विजय सिंह निषाद
– आलमनगर – नरेंद्र नारायण यादव
– बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता
– सिंहेश्वर (सु) – रमेश ऋषिदेव
– मधेपुरा – निखिल मंडल
– सोनवर्षा (सु) – रत्नेश सदा
– महिषी – गुंजेश्वर साह
– कुशेश्वर स्थान (सु) – शशि भूषण हजारी
– बेनीपुर – अजय चौधरी
– दरभंगा ग्रामीण – फराज फातमी
– बहादुरपुर – मदन सहनी
– गायघाट – महेश्वर प्रसाद यादव
– मीनापुर – मनोज कुमार
– सकरा (सु) – अशोक कुमार चौधरी
– कांटी – जमाल
– कोचायकोट – अमरेंद्र कुमार पांडेय
– भोरे (सु) – सुनील कुमार
– हथुआ – रामसेवक सिंह
– जीरादेई – कमला कुशवाहा
– रघुनाथपुर – राजेश्वर चौहान
– बड़हरिया – श्याम बहादुर सिंह
– महाराजगंज – हेम नारायण साह
– एकमा – सीता देवी
– मांझी – माधवी सिंह
– मढ़ौरा – अलताफ राजू
– परसा – चंद्रिका राय
– वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
– महुआ – आश्मा परवीन
– राजापाकर (सु) – महेंद्र राम
– महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
– कल्याणपुर (सु) – महेश्वर हजारी
– वारिसनगर – अकोश सिंह
– समस्तीपुर – अश्वमेघ देवी
– मोरवा – विद्यासागर सिंह निषाद
– सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी
– विभूतिपुर – रामबालक सिंह
– हसनपुर – राज कुमार राय
– चेरिया बरियारपुर – कुमारी मंजू वर्मा
– तेघड़ा – बीरेंद्र कुमार सिंह
– मटिहानी – नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह
– साहेबपुर कमाल – शशिकांत कुमार शशि
– अलौली (सु) – साधना सदा
– खगड़िया – पूनम देवा यादव
– बेलदौर – पन्ना लाल सिंह पटेल
– परबत्ता – संजीव कुमार सिंह
– गोपालपुर – नरेंद्र कुमार नीरज
– सुल्तानगंज – ललित मंडल
– नाथनगर – लक्ष्मीकांत मंडल
– अमरपुर – जयंत राज
– धोरैया (सु) – मनीष कुमार
– बेलहर – मनोज यादव
– तारापुर – मेवालाल चौधरी
– जमालपुर – शैलेश कुमार
– सूर्यगढ़ा – रामानंद मंडल
– शेखपुरा – रणधीर कुमार सोनी
– बरबीघा – सुदर्शन कुमार
– अस्थावां – जितेंद्र कुमार
– राजगीर (सु) – कौशल किशोर
– इसलामपुर – चंद्रसेन प्रसाद
– हिलसा – कृष्ण मुरारी शरण
– नालंदा – श्रवण कुमार
– हरनौत – हरिनारायण सिंह
– मोकामा – राजीव लोचन नारायण
– फुलवारी (सु) – अरुण मांझी
– मसौढ़ी – नूतन पासवान
– पालीगंज – जयवर्धन यादव
– संदेश – विजेंद्र यादव
– अगियांव (सु) – प्रभुनाथ प्रसाद
– जगदीशपुर – सुष्मलता कुशवाहा
– डुमरांव – अंजुम आरा
– राजपुर (सु) – संतोष कुमार निराला
– चेनारी (सु) – ललन पासवान
– सासाराम – अशोक कुमार
– करगहर – वशिष्ठ सिंह
– दिनारा – जय कुमार सिंह
– नोखा – नागेंद्र चंद्रवंशी
– कुर्था – सत्यदेव सिंह
– जहानाबाद – कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा
– घोषी – राहुल कुमार
– ओबरा – सुनील कुमार
– नबीनगर – बीरेंद्र कुमार सिंह
– रफीगंज – अशोक कुमार सिंह
– शेरघाटी – विनोद कुमार यादव
– बेलागंज – अभय कुमार सिन्हा
– अतरी – मनोरमा देवी
– नवादा – कौ शल यादव
– गोविंदपुर – पूर्णिमा यादव
– झाझा – दामोदर रावत
– चकाई संजय प्रसाद
————–
















