गाजियाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का अमरोहा जाते समय बुधवार सुबह यूपी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा व फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गाड़ी से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
यह भी पढ़े : आक्रोश : प्रधानमंत्री के खिलाफ सड़कों पर अवाम
सुबह से ही प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता फूल मालाएं लेकर यूपी गेट पर पहुंच गए थे। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष की गाडिय़ों का काफिला यूपी गेट पर पहुंचा तो महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की वर्षा की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव कार्यकर्ताओं का जोश देखकर गाड़ी से उतरे और एक-एक कर कार्यकर्ताओं से विनम्रता के साथ उनके फूल स्वीकार करते हुए संगठन के कार्यों में मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष के प्यास से अभिभूत कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार पैदा हो गया।
यह भी पढ़े : पिलखुआ और हापुड़ में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़े भाजपाई
इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता छोटे से छोटे और बड़े से बड़े आयोजन में निस्वार्थ भाव से अपन पूरा सहयोग करता है। कार्यकर्ताओं की संख्या और कार्यशैली इस बात की परिचायक है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यशैली को पूरे देश की जनता का समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।
यह भी पढ़े : कृषि मंत्रालय में हंगामा, बिल की प्रतियां फाड़ीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत के दौरान महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री सुशील गौतम, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रनिता सिंह, दिवाकर सिंघल, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद और रीना भाटी, चमन चौहान, धीरज शर्मा, कुलदीप त्यागी, दीपक राघव, पार्षद कपिल, पार्षद पति गौरव सोलंकी, पार्षद सुरेंद्र नागर, पूनम कौशिक, नमित वाष्र्णेय, मोनू त्यागी, सह मीडिया प्रभारी जय कमल अग्रवाल, अनुराधा महापात्रा, एसपी शर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष प्रधान व पप्पू नागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
















