मिशन शक्ति कार्यक्रम में मेयर ने किया महिलाओं को जागरूक

गाजियाबाद। नवरात्रि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा पार्टी में मिशन शक्ति, कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन,नारी सुरक्षा के बारे में आम लोगों को जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को आशा शर्मा ने भी इस अभियान के बारे में नारी शक्ति को जानकारी दी। नगर निगम द्वारा शास्त्री नगर में एक नारी शक्ति समारोह किया गया।

जिसमें मेयर आशा शर्मा द्वारा नारी शक्ति को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को वुमन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस सहायता हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, एवं स्वास्थ हेल्पलाइन नंबर 102, एव एम्बुलेंस नंबर 108 की जानकारी दी गई। मेयर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि महिलाओं के जीवन में कभी भी किसी भी समय कोई सहायता की आवश्यकता पड़े तो वहीं नंबर के माध्यम से अपनी मदद कर सकती हैं। यह कार्यक्रम देश की महिलाओं की शक्ति बढ़ाने के लिए किया गया। जिसमें मेयर आशा शर्मा ने सभी महिलाओं का सम्मान करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। मेयर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मास्क, हैण्ड सेनेटाइजर, कैल्शियम की दवा, एवं सेनेटरी पेड वितरण किए। इस दौरान पार्षद अर्चना सिंह,ज्योति चौहान,नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ.मिथलेश कुमार,विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात,मनीष शर्मा,स्वास्थ्य विभाग एवं महिला विकास की टीम मौजूद रहीं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बैठक की। मेयर ने जूम मीटिंग में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया है। इस अभियान से पूरे प्रदेश से महिलाएं जुड़ी।