-डूब क्षेत्र सिद्वार्थ विहार में बिल्डर का अवैध निर्माण ध्वस्त
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद बगैर नक्शा स्वीकृत विजयनगर सिद्धार्थ विहार में चल रहे अवैध निर्माण को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) टीम ने जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्त कर दिया। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के आदेश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। जीडीए ने पूर्व में प्रताप विहार स्थित आवास एवं विकास परिषद की सिद्वार्थ विहार योजना के पास बनाए गए अवैध फ्लैट को बिल्डरों को स्वयं निर्माण ढहाने के निर्देश दिए थे। मगर निर्माण नहीं तोड़े गए। बुधवार को जीडीए के प्रवर्तन जोन-4 के प्रभारी एवं ओएसडी सुशील कुमार चौबे के नेतृत्व जीडीए प्रवर्तन जोन-4 के प्रभारी सहायक अभियंता योगेश कुमार पटेल ने अवर अभियंता अभय बेनीपुरी, अशोक अरोड़ा, संजीव कुमार, रमेश चंद्र, जीडीए पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कालरा और विजयनगर थाना पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-4 प्रभारी योगेश कुमार पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत गांव कैला की जमीन पर गोरा बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड, महेशा इंफ्रावैली प्राइवेट लिमिटेड, विक्सन प्रोजेक्ट एलएलपी, कार्तिकेय डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड व रजत रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खसरा नंबर-385/4 पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे ध्वस्त किया गया।
जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि ऐसी कालोनियों में पार्क, जल निकासी, सड़क, जलापूर्ति सहित अनेक मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता है। ऐसी कालेनियों में संपत्ति खरीदने से पहले संपत्ति की जांच जरूरी है। प्राधिकरण ऐसेी सभ्ी कालोनियों में चल रहे निर्माण का ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी रखेगा। जीडीए प्रवर्तन जोन-5 अंतर्गत प्रवर्तन दस्ते की टीम ने अवैध रूप से विजयनगर-डूंडाहेड़ा क्षेत्र अवैध निर्माण ध्वस्त किए। बुधवार को जीडीए अभियंत्रण जोन-5 के अधिशासी अभियंता एके सक्सेना एवं प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी सहायक अभियंता राजेश वर्मा ने अवर अभियंता एवं जीडीए पुलिस और विजयनगर पुलिस की मौजूदगी में अंबुज सिटी, डूंडाहेड़ा, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, सुदामापुरी पुलिया के पास अवैध से कॉलोनी काटने और अवैध निर्माण किए जाने पर अवैध निर्मित भवनों को ध्वस्त किया गया। जीडीए प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी सहायक अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि जिला गौतमबुद्धनगर के गांव चिपियाना की जमीन उपलब्ध कराने पर जीडीए द्वारा नक्शे के तहत भूखंडों को काटा गया था। मानचित्र के तहत भूखंड नंबर-ई-32 से ई-40 पर संदीप यादव ने बाउंड्रीवाल कर अवैध निर्माण कर लिया। इस अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। डूंडाहेड़ा में अंबुज सिटी को राजू सिंघानिया ने ले-आउट प्लान एवं बिल्डिंग प्लान की बगैर स्वीकृ़ति लिए ही अवैध रूप से भवनों का निर्माण कर लिया। पूर्व में बंद था। इसे ध्वस्त करने के लिए पूर्व में आदेश जारी किए गए। मगर अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया। अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सील किया गया। वहीं, लक्ष्मीबाई कॉलोनी सुदामापुरी पुलिया के पास अनुज कसाना, आकाश कसाना द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया था। इन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। मगर आदेश की अवहेलना की गई। जीडीए अधिकारियों ने कहा कि अवैेध विकसित कॉलोनी में पार्क,जल निकासी,सड़क एवं सीवर आदि का अभाव होता है। ऐसे में संपत्ति नहीं खरीदे।
फोटो न: 11
















