अश्लील वीडियो काल रिकॉर्डिंंग कर युवक को किया ब्लैकमेल
गाजियाबाद। क्या आपने ऑनलाइन डेटिंग साइट के बारे में सुना है? डेटिंग एप के जरिए दोस्ती और वीडियो कॉल करना भारी पड़ रहा है। वीडियो कॉल पर युवकों की हरकतों का वीडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। वायरल करने की धमकी देकर ऑनलाइन उगाही भी की जा रहा है। इन घटनाओं में कई बार लड़का भी पीडि़त होता है। दिल्ली से सटे नोएडा में गाजियाबाद में ऑनलाइन डेटिंग सार्ईट की ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की हरकतों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। खूबसूरत हसीना, शातिर दिमाग और फिर ब्लैकमेल का यह सारा खेल एक युवती ने किया है। वीडियो को वायरल करने की धमकी दे यह युवती युवक को ब्लैकमेल कर रही है। 
पीडि़त युवक 2 बार पहले उसके खाते पैसे भी डाल चुका है। थाना पुलिस से गुहार लगाने पर कोई सुनवाई नही होने पर पीडि़त ने घटना की शिकायत एसपी सिटी अभिषेक वर्मा से की। एसपी सिटी के आदेश के बाद कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त युवक ने बताया कि उक्त युवती से उसकी मुलाकात एक डेटिंग साइट पर हुई थी। चैटिंग के दौरान युवती ने अपना वाट्सएप नंबर दिया और उसके बाद पेटीएम के जरिेये 250 रुपये भी मांगे। युवक ने 250 रुपये भेज भी दिए। एक-दो बार वीडियो चैटिंग के दौरान युवती ने पहले युवक को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद इसके बाद युवती वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करने लगीं और युवक से भी करने को कहा। लेकिन इस दौरान शातिर दिमाग खूबसूरत हसीना ने वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद यह वीडियो वाट्सएप पर भेजकर वायरल करने की धमकी देने लगी। डरे-सहमे युवक से 26 सितंबर को 9,200 रुपये और फिर 4 अक्टूबर को 15 हजार रुपये अपने खाते में मंगाए। पीडि़त युवक का कहना है आरोपित युवती उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही है। रूपए नही देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रही है। कविनगर थाना प्रभारी नागेन्द्र चौबे ने बताया कि नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
—————
सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी:-
1-सबसे पहले तो जिनसे बात करने जा रहे हैं, उनके अकाउंट व प्रोफाइल को पूरी तरह जाचें। अक्सर ऐसे लोग जिनके प्रोफाइल में उनकी खुद की कम तस्वीरें हो, उनके फ्रॉड होने की आशंका बढ़ जाती है।
2-जब बातों का सिलसिला चल रहा हो, तो किसी भी सुरत में अपनी प्राइवेट व पर्सनल चीजों व बातों को किसी से शेयर न करें।
3-अगर डेटिंग साइट पर कोई भी आपसे आर्थिक मदद मांगे, तो सावधान हो जाएं। ऐसे कई लोग डेटिंग साइट पर मिल सकते हैं जो अपना दुखड़ा सुनाकर पैसे ऐंठने की फिराक में हो सकते है।
4-अगर डेटिंग साइट पर कोइ आपको अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की कहानियां सुनाएं, आपकी बहुत अधिक तारीफ करें, जो आप जानते हो कि आपके बारे में सही नहीं है तो उनसे इंप्रेस होकर झांसे में आने के बजाए सतर्क हो जाएं।
5-अगर ऑनलाइन दोस्ती को आगे बढ़ाने की सोच रहे है और उसे असल जिंदगी का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो पहले उनके बारे में सारी जानकारी निकाल लें।
6-वाट्सऐप कॉल हो या फिर सामान्य कॉल, अनजान लोगों से बातचीत से परहेज करें।
7-ऑनलाइन दोस्त ने अपनी पढ़ाई लिखाई, एजुकेशन, नौकरी, सैलरी, स्कूल, कॉलेज, कंपनी के बारे में जो भी बताया है, उसकी पुष्टि के लिए उनसे उनके सर्टिफिकेट भेजने को कहें। अगर वे इस पर गुस्सा हो जाए या किसी भी तरह का सर्टिफिकेट देने में आनाकानी करें, तो समझ जाएं कि उन्होंने आपसे कुछ झूठ बोला है।
8-मिस कॉल अगर किसी परिचित की नहीं हो तो रिकॉल करने की आवश्यकता नहीं है। कस्टमर केयर से आए फोन पर बातचीत करने के दौरान अपनी गरिमा बनाए रखें, चाहे सामने वाला आपसे कितनी ही बेतुकी और अश्लील बात क्यों न करें।
















