पत्नी को जन्मदिन पर मौत का तोहफा, पति ने होटल में बुलाकर चाकू से गोदा

-तीन साल पूर्व हुई लवमैरिज के दो साल बाद से रह रहें थे अलग
-घटना के तीन दिन पूर्व ही होटल में आकर रूका था

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की होटल के बाथरूम में चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या के बाद से आरोपी पति फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। आरोपी पति हत्या से पूर्व दो दिन तक हापुड़ से खोड़ा के होटल में आकर रूका हुआ था। करीब तीन साल पूर्व दोनों की लवमैरिज हुई थी। मगर एक वर्ष पूर्व से दोनों में विवाद चल रहा था। जिसके चलते पति और पत्नी अलग रहने लगे थे। मृतिका का जन्मदिन था, जिसे लेकर आरोपित ने उसे उपहार भेंट करने के बहाने होटल में बुलाया था। जानकारी के अनुसार मृतका प्रियंका (27) की तीन साल पूर्व हापुड़ के गढ़ निवासी अर्जुन नामक युवक से लवमैरिज शादी की थी। जिससे उसकी डेढ़ वर्ष की लड़की है। दोनों के बीच एक वर्ष से विवाद चल रहा था। जिसके कारण मृतिका प्रियंका अपनी बच्ची के साथ अपने मायके बुराड़ी दिल्ली में रहती थी और बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्य कर बच्ची का भरण पोषण कर रही थी। शनिवार को उसके पति अर्जुन ने खोड़ा आदर्श नगर स्थित दर्शन होटल में कमरा लेकर रह रहा था। सोमवार को फोन कर प्रियंका को मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि बाथरूम में पति अर्जुन ने प्रियंका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। खोड़ा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। चंचल का कहना है कि हापुड़ के गढ़ निवासी अर्जुन से प्रियंका की शादी ढाई साल पूर्व हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रियंका से मारपीट करते थे। परिजनों ने आरोपित पति अर्जुन के खिलाफ लिखित शिकायत दी पुलिस आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

जन्मदिन पर मौत का तोहफा
मृतका प्रियंका का सोमवार को जन्मदिन था। जिसके लिए आरोपित पति शनिवार को ही खोड़ा के दर्शन होटल में आकर रूक गया था। वहीं से उसने पत्नी प्रिंयका को रविवार शाम को जन्मदिन सैलिबेरेशन के करने के लिए फोन किया था। मगर दिल्ली में लॉकडाउन के चलते मृतिका रविवार को नही आ सकी। फिर उसने रविवार सुबह फोन कर उसे बुलाया और होटल के कमरे के बाथरूम में ले जाकर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद जब अर्जुन होटल से भागने लगा तो रिसेप्शन पर मौजूद होटल कर्मचारी ने उसे रोक लिया। जिस पर बहाना बनाया कि बाहर से आने की बात कहकर जाने लगा। जब पत्नी के बारे में पूछा तो कर्मचारी को धक्का मारकर आरोपी पति भाग गया। कर्मचारी ने कमरे में जाकर देखा तो प्रियंका बाथरूम में मृतक अवस्था मे पड़ी थी। जिसके बाद कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी।

40 किलोमीटर दूर फेंका मोबाइल
हत्या कर फरार हुए पति अर्जुन ने पुलिस से बचने के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर जाकर अपने दोनों मोबाइलों को फेंक दिया औैर वहां से फरार हो गया। जिससे पुलिस उसे पकड़ न सकें। लोकेशन ट्रेस कर पहुँची पुलिस ने आरोपित के दोनों मोबाइलों को बरामद कर लिया। मगर हत्यारोपित का अभी तक कहीं कोई पता चल सका। होटल मालिक ने नियमो के अनुसार आरोपित की व उसकी पत्नी की भी आईडी ली थी। जिससे पुलिस को पता चला कि मृतका प्रियंका बुराडी दिल्ली और आरोपित अर्जुन बहादुरगढ़ हापुड़ के रूप में हुई थी पहचान।

परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीडऩ व हत्या का आरोप
परिजनों का कहना है कि मृतिका प्रियंका से उसका पति अर्जुन लगातार दहेज की मांग कर रहा था। जिसके लिए कई बार प्रियंका द्वारा घर के लोगों को भी बताया गया। मांग पूरी न कर पाने के कारण अर्जुन ने 1 वर्ष से प्रियंका और बेटी को छोड़ रखा था। जिसके चलते उनका विवाद चल रहा था। मगर सोमवार सुबह प्रियंका के पास फोन आया और उसे मिलने के लिए खोड़ा के होटल मे बुलाया था। मगर वहां कुछ देर बाद ही उसकी हत्या कर फरार हो गया।

सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया प्रियंका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना स्थल से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। चाकू कहां लेकर आया था उसकी भी जांच की जा रही है। आरोपित का मोबाइल बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों का विवाद पिछले काफी समय से चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।