आबकारी विभाग की टीम की छापेमारी में अवैध शराब बरामद दो गिरफ्तार

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड। जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान में आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी व समस्त स्टाफ व मेरठ पर्वतन टीम के आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे व अरुण कुमार तथा पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर अजब सिंह द्वारा नया गाँव, अबदुललापुर, रेत वाली मडैया व कल्याण वाली मडैया आदि गाँवो में संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान नया गाँव के जंगल से लगभग 1000किग्रा लहन नष्ट किया गया व महीपाल पुत्र खेमसिह निवासी नयाबास तथा रामानंद पुत्र दौलतराम निवासी अबदुलापुर थाना गढमुकतेशवर को लगभग 200 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। यह मस्त राम कुटी के पास झाडियों में लेकर सप्लाई करने की फिराक में बैठे हुए थे। तभी दोनों को  गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा में  मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया।