-शराब माफिया की जगह जेल, बर्र्दास्त नहीं अवैध शराब की बिक्री: राकेश कुमार सिंह
-अवैध शराब समेत तस्कर गिरफ्तार, 2500 किलोग्राम लहन को किया नष्ट
गाजियाबाद। अवैध शराब का कारोबार रोकने के लिए आबकारी विभाग कितना संजीदा है, यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि माफिया की कमर तोडऩे के लिए विभाग हर दिन नई-नई रणनीति तैयार कर रहा है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कई माफिया को जेल की सलाखों को भेजने का काम किया है। आबकारी विभाग शराब की दुकानों, होटलों, ढाबा, गांव, कस्बा, नदी के किनारों पर कार्रवाई कर रहे हैं।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के निर्देशन में पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा तथा जिला आबकारी अधिकारी गाजियाबाद राकेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब की बिक्री/परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सीलम मिश्रा आबकारी निरीक्षक सेक्टर 3, रमाशंकर सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, टी .एस ह्यांकी आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2, अखिलेश वर्मा आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य आबकारी निरीक्षक सेक्टर- 5, अरुण कुमार आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षकों एवम समस्त आबकारी स्टॉफ व थाना टीला मोड़ लोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त रुप से अभियान चलाते हुए लोनी क्षेत्र के संदिध स्थलों, गांवो-रिस्टल के जंगल, महमूदपुर, भूपखेड़ी व भनेड़ा के जंगल में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई व मौके पर 2500 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया गया। इसके अलावा आबकारी निरीक्षक सेक्टर-3 सीलम मिश्रा, मय आबकारी स्टाफ एवं स्थानीय पुलिस द्वारा सेक्टर-3, गाजियाबाद के संदिग्ध स्थानो नाईपुरा, बेहटा हजीपुर, लालटेन फैक्ट्री, रूपनगर औद्योगिक एरिया आदि में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान रूपनगर औद्योगिक एरिया स्थित खाली प्लाट से अभियुक्त नरेश पुत्र होशियार सिंह सरस्वती विहार थाना लोनी को 84 पौवे अवैध देशी शराब मार्का संतरा फॉर सेल इन हरियाणा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना लोनी में आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 60/63 में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों को बख्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि माफिया या तो सुधर जाए या फिर फिर सलाखों के पीछे जाने को तैयार रहे है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं भी अवैध शराब की बिक्री होती है तो इसकी जानकारी आबकारी विभाग को दें, आपका नाम और पहचान गुप्त रखा जाएगा। आपकी सजगता से ही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाना संभव है। आगे भी इसी प्रकार जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई निरंतर स्तर पर जारी रहेगी।
















