गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र स्थित नासिरपुर गांव में चार दिन पूर्व हुई प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र उर्फ लाल की हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। देवेंद्र की हत्या को आपसी रजिंश के चलते अंजाम दिया गया था। एसपी सिटी प्रथम निपुुण अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह सिहानीगेट एसएचओ मिथलेश उपाध्याय, एसआर्ई सौरभ कुमार, गौरव की टीम ने पूर्व मेयर का पार्र्क नेहरूनगर से पिता जगमाल पुत्र स्व: रामस्वरूप निवासी नासिरपुर, बेटा मोहित कुमार पुत्र जगमाल सिंंह को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी प्रथम ने बताया आरोपी जगमाल शातिर किस्म का अपराधी है। जिस पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। जो कि पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मृतक देवेन्द्र से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिस कारण पिछले काफी समय से देवेन्द्र को मारने की योजना बना रहे थे। एसएचओ ने बताया 24 अगस्त की रात को आरोपियों ने देवेन्द्र को गोली मारकर फरार हो गये थे। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 25 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे। जिनको गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
घटना से कुछ दिन पूर्व मृतक ने हत्यारोपी को थाने से छुड़ाया
मृतक देवेन्द्र और जगमाल के बीच पूर्व अच्छी दोस्ती थी। घटना के कुछ दिन पूर्व मृतक ने आरोपी जगमाल को कविनगर थाने से छुड़ाया भी था। जिसके बाद दोनों में किस बात को लेकर दुश्मनी थी। इसका पता नही चल पाया है। पुलिस आरोपित एवं परिजनों से पूछताछ कर रही है।
















