शौक के चक्कर में रेल से पहुंचे जेल, चार बदमाश गिरफ्तार

-चोरी के 6 लैपटॉप व मोबाइल बरामद

गाजियाबाद। बदमाशों के शौक भी निराले है और शौक कभी-कभी इतना भारी पड़ जाता है वह अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद उनकी असली जगह फिर सलाखों के पीछे होती है। शौक को पूरा करने के लिए बदमाशों ने कमाई का जारिया ट्रेन को बना लिया। जहां यात्रा के दौरान सफर कर रहे यात्रियों के लैपटॉप और मोबाइल को चोरी कर फरार हो जाते थे। गिरोह के सदस्य वारदात को अंजाम देने से पहले ट्रेन में रैकी करते थे। जिसके पास लैपटॉप या फिर मंहगा मोबाइल होता था। उसी यात्री को अपना निशाना बनाते थे। चोरी के लैपटॉप को बेचने के लिए राह चलते ग्राहकों को बेच देते थे। रेलवे पुलिस ने चार ऐसे ही बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो रेलवे में यात्रा के दौरन यात्रियों के सामान को चोरी करते थे। पकड़े गये बदमाश 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। रेलवे पुलिस अधिकारी सुदेश गुप्ता ने बताया यह गैंग क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय था। जिसकी चोरी की शिकायत पिछले काफी समय से मिल रही थी। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रभारी सतीश कुमार चौकी साहिबाबाद, राजेन्द्र कुमार, मुकेश शर्मा, नीरज भारद्वाज,सतवीर, बबलू, अशोक, आदि टीम की टीम ने पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन के किनारे से महमूद आलम पुत्र महफूज आलम निवासी डिफेंस कॉलोनी भोपुरा थाना टीला मोड़ गाजियाबाद, आदिल पुत्र महमूद निवासी अशोक विहार लोनी, सरताज पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी लक्ष्मीनगर लोनी व इंतजार पुत्र रहीसुद्दीन निवासी कुशल पार्क लोनी को गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी के 6 लैपटॉप, 4 हार्ड डिस्क, 4 चार्जर, 2 फाइल, मोबाइल व 4 लैपटॉप बैग बरामद हुए है। जिनके खिलाफ 22 मामले दर्ज हैं। सुदेश गुप्ता ने बताया आदिल, सरताज, महमूद आलम व इंतजार ने संगठित गिरोह बनाया हुआ था। जिनके 3 साथी महमूद पुत्र मुस्लिम, मशरूल पुत्र मुस्ताक व जाहिद उर्फ बैहरा अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। यह गिरोह गाजियाबााद रेलवे स्टेशन से विभिन्न ट्रेनों में सवार होकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य वारदात से पूर्व रैकी की वारदात को अंजाम देते थे। जिसके पास लैपटॉप या फिर मंहगे मोबाइल हो। लैपटॉप बैग को देखकर यात्री के पीछे लग जाते थे।