बाटा जूते शोरूम में 6 लाख के गबन में फरार आरोपित मैनेजर गिरफ्तार

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली पुलिस ने जूते के शोरूम में पिछले कई माह से 6 लाख रूपए से अधिक गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का है। जिसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूर्व में भी आरोपी ने शोरूम से 63 हजार रूपए का गबन किया था। जिसका पता चलने पर कंपनी रूपए सैलेरी वसूल कर लिए थे। आरोपी शोरूम से रूपए गबन करने के साथ स्टॉक में रखे जूतों की चोरी कर रहा था। घंटाघर कोतवाली एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एसआई सचिन कुमार की टीम ने वैष्णो देवी मंदिर स्टेशन कट क्षेत्र से मैनेजर सौरभी आईच पुत्र शंकर निवाली सैक्टर-23 संजयनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपित अम्बेडकर रोड स्थित बाटा शोरूम मार्च 2020 में ही मैनेजर के पद नियुक्त हुआ था। जिसके 6 माह बाद कंपनी की ऑडिट में नगदी स्टॉक से 63 हजार 96 रूपए का गबन किया था। लेकिन गबन का पता कंपनी को चलने पर कंपनी से आरोपित की सैलेरी से रूपए कट कर लिये थे। जिसके तीन बाद फिर आरोपित ने 5 लाख 98 हजार 747 रूपए का स्टॉक एवं 24 हजार 80 रूपए ऑडिट से चुरा लिए। कंपनी ने आरोपित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सुबह आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।