ऑपरेशन पाताल: 2 अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

पुलिस ने अवैध दो शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में 73 शस्त्र बरामद किए है। जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में और भी संदिग्ध लोग और अवैध फैक्टरियां हमारे राडार पर हैं। इन पर भी जल्द ही कार्रवाई करेंगे। 

गाजिायबाद। ऑपरेशन पाताल के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध दो शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में 73 शस्त्र बरामद किए है। कार्यवाहक एसएसपी मुनिराज जी के निर्देशन में जिले में ऑपरेशन पाताल अभियान चलाया जा रहा है।
गुरूवार को हरसांव स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने सीओ सदर एवं एएसपी आकाश पटेल की मौजूदगी में फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया। एसपी देहात ने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 73 अवैध शस्त्रों के साथ-साथ शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।


अवैध शस्त्र फैक्टरियों पर कार्रवाई करते हुए 25 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 73 निर्मित पिस्टल, तमंचे, बंदूक और अद्र्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र से 11 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से 59 अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह फैक्टरी कुछ ही समय से संचालित थी। पुलिस ने पिछले साल भी कार्रवाई करते हुए जिले में 7 अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी थीं। इसके बाद ऑपरेशन पाताल शुरू होने के बाद इसके अंतर्गत फिर से अवैध फैक्टरियां चिन्हित की गई थीं।

एसपी देहात ने बताया कि जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में और भी संदिग्ध लोग और अवैध फैक्टरियां हमारे राडार पर हैं। इन पर भी जल्द ही कार्रवाई करेंगे। कार्यवाहक एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र में 14 युवकों को 14 अवैध हथियारों संग पकड़ा गया। जबकि देहात क्षेत्र में 11 युवकों की गिरफ्तारी हुई हैं। मसूरी थाना क्षेत्र में ग्राम नूरपुर से बड़का आरिकपुर जाने वाले रास्ते पर खंडहर मकान में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से अनवर और फाजिल को पकड़ा है। 11 तमंचे, 18 अधबने तमंचे और अन्य औजार बरामद हुए हैं। मोदीनगर पुलिस ने रविंद्र नामक हथियार सप्लायर को पकड़ा है। रविंद्र ने ऑन डिमांड हथियार सप्लाई की बात कुबूली है। इससे 7 तैयार तमंचे और 12 अधबने तमंचे मिले हैं। भोजपुर थाना पुलिस ने अकरम, आमिर, वकील और अय्यूब को गिर तार करके 4 तमंचे बरामद किए हैं। निवाड़ी और मुरादनगर पुलिस ने भी अवैध हथियारों संग कई युवकों को पकड़ा है।