Farmers Protest – FIR – उपद्रवी किसानों पर FIR के बाद बढ़़ा बवाल

Farmers Protest के दौरान किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत का मामला

Farmers Protest – FIR – गाजियाबाद। यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे Farmers Protest के दौरान किसानों द्वारा मारपीट और उपद्रव करने के मामलेे में विवाद और बढ़ गया है। उपद्रवी किसानों के खिलाफ  FIR दर्ज होने केेे बाद किसानोंं द्वारा धरना-प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है। बुधवार को  यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि के स्वागत के दौरान किसानों ने हथियारोंं से भाजपा कार्यकर्ताओंं पर हमला किया था। इस मामले में उपद्रवी किसानों के खिलाफ कौशांबी थाने में FIR दर्ज कराई गई। FIR के विरोध में किसान अब पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के मंच को कब्जा करने वालों का ऐसी ही इलाज किया जाएगा। गाजियाबाद पुलिस ने किसानों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सभी स्थानों पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सरकार द्वारा Farmers Protest को दबाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि वैशाली निवासी भाजपा की पूर्व महानगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) सिद्धी प्रधान अग्रवाल की तहरीर पर कौशांबी थाने में 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाकियू नेताओं का कहना है कि भाकियू ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को संदेश के जरिए सूचित किया कि गाजीपुर बॉर्डर प्रकरण में पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन भाकियू की तहरीर पर BJP के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि कार्यकर्ता, नेता अपने-अपने क्षेत्र के थाने में पहुंचकर धरना शुरू कर दें। जब तक हमारी FIR दर्ज नहीं हो जाती। जिस Toll Plaza पर धरना है उसे भी फ्री कर दिया जाए। भाजपा नेत्री की तहरीर पर देर रात दर्ज की गई एफआईआर में भाकियू के लोगों द्वारा सरिये, तलवार, चाकू, रिवॉल्वर आदि से प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मारपीट और 70-80 गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की गई। महिला कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया गया। जिसमें महिलाएं घायल हुई हैं। उन्होंने शिकायत में घटना के दौरान की वीडियोग्राफी होने का भी दावा किया था। लगातार यह आरोप लग रहे हैं कि Farmers Protest के नाम पर किसान उपद्रव कर रहे हैं। वहीं, गुरूवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक रोहित महरोलिया ने गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह, धर्मेंद्र मलिक, बिजेंद्र सिंह, युद्ववीर सिंह, हरेंद्र नेहरा आदि किसानों की मौजूदगी में मुलाकात की। वहीं, किसानों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद भाकियू के किसानों ने कौशांबी थाने में FIR दर्ज कराने को लेकर धरना दिया। किसान नेता राकेश टिकैत से आप विधायक रोहित महरोलिया ने कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओंं के बीच झड़प को लेकर बातचीत की। एफआईआर को लेकर छिड़े संग्राम को लेकर भाकियू के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अपने-अपने थाने का घेराव और Toll Plaza को फ्री करने का आहवान किया। भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने पदाधिकारियों को सभी थानों पर मुकदमा दर्ज ना होने तक घेराव करने का संदेश भेजा। इसके बाद किसानों ने गाजियाबाद एसएसपी ऑफिस का घेराव किया। किसानों पर हमला करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई न करके पुलिस ने किसानों पर मुकदमे दर्ज करने की एकतरफा कार्रवाई को किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।