स्कूल संचालक को मिली जान से मारने की धमकी

-ब्रिज बिहार में कृपाल सिंह का है स्कूल

गाजियाबाद। लिंक रोड़ थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस लेने एवं दस लाख रूपए रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त ने घटना की शिकायत थाने में दी है। पीडि़त का आरोप है कि मुकदमा वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
पीडि़त कृपाल सिंह निवासी 75, एचआईजी डूप्लेक्स बृजविहार में करीब 25 वर्ष से अपने परिवार के साथ रह रहें है। ब्रिज बिहार में स्कूल का संचालन करते है। पीडि़त ने बताया कि गौरव चौधरी एवं उसके पिता विनोद चौधरी के बीच गाजियाबाद न्यायलय में संपत्ति के विवाद में केस विचारधीन है। पीडि़त ने बताया कि सोमवार की शाम को गौरव चौधरी व उसके साथ दो अन्य व्यक्ति उनके घर पर आए और मुकदमा वापस लेने की धमकी एवं 10 लाख रूपए की रंगदारी मांग करने लगे। मुकदमा वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त ने घटना की शिकायत डायल 112 पर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीडि़त ने घटना की लिंक रोड़ थाने में करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी एवं सुुरक्षा की गुहार लगाई है। लिंक रोड़ थाना प्रभारी रण सिंह ने बताया कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नही आया है। मामले की शिकायत मिलती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।