9 शातिर लुटेरे गिरफ्तार,लूटा गया माल से भरा ट्रक बरामद
उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ/हापुड़।
पिलखुआ पुलिस एवं एसओजी टीम ने आज 9 शातिर लुटेरे गिरफ्तार कर कब्जे से लूटा गया हिंदुस्तान लीवर के माल से भरा ट्रक मोबाइल फोन वह घटना में प्रयुक्त आई-10 कार तीन तमंचा 315 बोर जिंदा खोखे कारतूस बरामद किए इस मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल हो गया। इन सभी ने 13 अक्टूबर को हिंदुस्तान लीवर के वेयरहाउस के पास से माल से लदे एक 10 टायर ट्रक को लूट लिया था तथा समाना चौकी के निकट ड्राइवर व क्लीनर को नहर की पटरी पर बांध कर फेंक दिया गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने अपना जाल बिछाकर आज लूटे गए मय माल के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लूटे गए कुल माल की कीमत लगभग 20 लाख थी जिसमें से लगभग 16 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया गया है। इसमें से बदमाशों ने करीब 300 पेटी नंद किशोर उर्फ नंदू निवासी शिकोहाबाद तथा राजीव जोशी निवासी बाह आगरा तथा करूं निवासी शिकोहाबाद को बेच दिया था। गिरफ्तार लुटेरे वेद पाल उर्फ अजय पुत्र चंद्रपाल सोमबीर पुत्र राजपाल धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू बाबू पुत्र मुस्ताक दुष्यंत पुत्र रामवीर टेक चंद पुत्र सरदार उमेश पुत्र रामविरेश विपिन पुत्र वासुदेव फिरोज पुत्र चांद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। माल खरीदने वाले तीनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजीव बालियान, प्रभारी सर्विलेंस उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह प्रभारी एसओजी प्रथम उप निरीक्षक रवि रतन सिंह प्रभारी एसओजी सेकंड उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह उप निरीक्षक हरि कुमार सहित पुलिस कांस्टेबल थे।
















