लूट की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला रहे लुटेरे
गाजियाबाद। एनसीआर क्षेत्र में लूट की वारदात थमने का नाम नही ले रही है। आए दिन लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देकर दहशत का माहौल पैदा कर रहें है। लगातार हो रही लूट की वारदातों से व्यापारी वर्ग भी अब दहशत में है। पुलिस लुटेरों को पकडऩे में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इंदिरापुरम कोतवाली व सूर्य नगर चौकी के पास लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार सवार लुटेरों ने मात्र 20 मिनट में दो लूट की वारदातों को अंजाम दे डाला।
पहली लूट इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र से करीब 100 मीटर की दूरी पर सुबह करीब 6:40 बजे किसान चौक पर हुई। कार सवार लुटेरों ने अकाउंटेंट पकज कुमार एवं चाटर्ड अकाउंटेंट उमेश पांडेय से हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पंकज से सोने की अंगूठी तो उमेश से चेन व अंगूठी दोनों लूट ली। उमेश की अंगूठी जब अंगुली में फंस गई तो अंगुली को काटने की धमकी देकर लूट ली।
इस घटना के 20 मिनट बाद लिंक रोड थाना क्षेत्र सूर्य नगर पुलिस चौकी के पास मोहन खन्ना से सोने की अंगूठी लूट की वारदात का अंजाम दे डाला। दोनों वारदात को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया। जब पहली के बाद दुसरी लूट की सूचना मिली तो पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। गुस्साएं लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस की कार्यशैली में पर सवालियां निशान लगाए। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए पांंच टीमों को लगाया गया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लूट की वारदातें बढ़ गई है। सुबह हो या फिर दोपहर बदमाश बिना किसी खौफ के लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है।
इस घटना से 14 घंटे पूर्व स्कूटी सवार लुटेरे ने इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित सिल्वर स्पून होटल के बाहर शास्त्री नगर के आदर्श त्यागी की पत्नी से हथियारों के बल पर ढाई लाख रूपए कीमत का हार लूट लिया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
















