गाजियाबाद की बसों में महिला लुटेरी गैंग का आंतक

गाजियाबाद। बस में सफर के दौरान यात्रियों के सामान चोरी करने वाली महिला लुटेरी गैंग का गिरोह सक्रिय दिखाई दे रहा है। गिरोह में शामिल महिलांए अधिक भीड़ वाली बसों में सफर के दौरान महिला यात्रियों के मंगलसूत्र के साथ पुरूष यात्रियों के मोबाइल एवं पर्स को अपना निशाना बनाती है। यात्रियों की सतर्कता के चलते ही कवि नगर पुलिस ने गिरोह में शामिल तीन महिला लुटेरी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र भी बरामद किया है। नोएडा सदरपुर गांव निवासी शालू सिंह अपने पति चिराग सोलंकी के साथ रविवार को खुर्जा में अपनी ससुराल जाने के लिए घर निकली थी। लालकुआंं से दंपत्ति बस में सवार हो गये। थोड़ी देर बाद शालू के बराबर में तीन महिलाएं और आकर बैठ गई। थोड़ी देर बाद शालू को मंगलसूत्र खींचने का महसूस हुआ तो वह सतर्क हो गई। तभी उसने एक महिला को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद गिरोह में शामिल दो अन्य महिलाएं भी विरोध में उतर आई और साथी को बचाने के लिए लडऩे लगी। कुछ देर बाद सभी को मामला समझ में आया और तीनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी का मंगलसूत्र भी बरामद किया है, मगर लॉकेट गायब था। कविनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में महिलाओं की पहचान पूजा, रेखा, व पिंकी निवासी विजयनगर है। पीडि़ता की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गई महिलाएं अक्सर भीड़ वाली बसों में सवार होकर महिला यात्रियों के गहने एवं पुरूष यात्रियों के मोबाइल एवं पर्स को अपना निशाना बनाती थी। गिरोह में शामिल अन्य महिलाए साथ देने का काम करती थी। जिनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।