कारोबारी धर्मेंद्र चौधरी हत्याकांड में मुनीम के बेटा समेत तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई बिल्डिंग मैटिरियल कारोबारी धर्मेंद्र चौधरी की हत्या मामले में फरार चल रहे तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। धर्मेद्र की हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर हुई रंजिश थी। सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि लोनी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा, एसआई अरूण कुमार, कृष्ण कुमार की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 4 बजे जौहरीपुर एन्कलेव मेट्रो सटेशन के पास से आकाश पण्डित पुत्र ओमकार शर्मा निवासी जवाहरनगर लोनी, आशीष राठी उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद राठी उर्फ मोदी निवासी न्यू विकासनगर लोनी को दो तंमचा, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त बाइक समेत गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही पर आरोपी नवाब उर्फ चुन्नू पुत्र शौकत निवासी बदरपुर ट्रोनिका सिटी को बुधवार सुबह 8 बजे घर के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामद बाइक विजयनगर क्षेत्र चोरी की है। पुलिस पूछताछ में आकाश पण्डित व आशीष राठी ने बताया कि मृतक धमेन्द्र ने कुछ कई सबके सामने मारा और जलील किया था। जिस कारण उससे रंजिश रख रहे थे। घटना को अंजाम देने के लिए तीनों ने एक साथ योजना बनाई थी। चुन्नू ने घटना को अंजाम देने की एवज में एक लाख रूपए और जमानत कराने का आश्वासन दिया था। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ लोनी बोर्डर थाने में 4-4 मुकदमे दर्ज है। आशीष राठी उर्फ छोटू के पिता मृतक धमेन्द्र चौधरी के यहां मुनीम का काम करते थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपी ने बताया कि चुन्नू ने कहा था की धर्मेंद्र की हत्या के बाद मैं तुम्हें एक लाख रुपये दूंगा। साथ ही पकड़े जाने पर जमानत कराने का भी आश्वासन दिया था। उसके आश्वासन के बाद हम तैयार हो गये और 18 अगस्त की देर शाम गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
बता दें कि 18 अगस्त की देर शाम पूर्वी जवाहरनगर कालोनी के सामने बेहटा नहर किनारे डस्ट रोड़ी का कारोबार करने वाले धर्मेंद्र की उसकी दुकान पर ही आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गये थे। घटना के बाद लोनी बॉर्डर इलाके की जवहारनगर कालोनी में रहने वाली मृतक की पत्नी मनोज ने आकाश और छोटू व एक अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। तभी से पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी।