ढाई साल मासूम बच्ची का अपहरण कर अंकल ने की हत्या

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र अंर्तगत बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के नजदीक चंदन पांडेय नाम के युवक ने सोमवार रात जिगरी दोस्त की ढाई साल की बेटी का पहले अपहरण किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ कुछ गलत काम हुआ है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि यह दुखद घटना है। मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। इस मामले में मृतक बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। चंदन पुत्र ब्रज किशोर पांडेय का पीडि़त के घर 10 साल से आना जाना है। इसके खिलाफ बलात्कार,हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। बालिका के पिता से मिलकर घटना की जानकारी ली गई। इसके लिए टीमों को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया है। वहीं,एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने मौके पर निरीक्षण किया। बताया कि शाहपुर बम्हैटा के न्यू यादव नगर में एक करीब ढाई साल से परिवार के साथ रहता है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा बेटा (4 साल) व बेटी (ढाई साल) थे। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे उसका दोस्त बिहार निवासी चंदन उसकी बेटी को अगवा करके ले गया। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची का शव कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ विभाग के निकट जंगल मे पड़ा मिला। पुलिस ने रात करीब 12 बजे ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। लेकिन वह बच्ची के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्ची की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। परिजनों ने बच्ची की हत्या से पहले उसका दुष्कर्म होने का आरोप भी लगाया है। हत्यारोपी चंदन ने बताया कि वीरेंद्र ने एक बार उसके साथ मारपीट की थी। उसी का बदला लेने के लिए उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी।