-पीडि़त अभिनेत्री ने मुंबई में दर्ज कराई एफआईआर
मुंबई। बड़बोले फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की मुसीबतें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्री ने बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। काम के सिलसिले में पीडि़ता अनुराग से मिलने आई थी। आरोप है कि मौका पाकर उन्होंने इस कुकृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का विवादों से पुराना नाता रहा है। अनुराग की पर्सनल लाइफ भी ज्यादा खुशहाल नहीं रही है। कथित बलात्कार के मामले में फंसने के बाद अनुराग की मुश्किलें और बढऩा तय हैं। वर्सोवा पुलिस ने पीडि़त अभिनेत्री की शिकायत पर रेप, गलत तरीके से रोकने और महिला की मर्यादा भंग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीडि़ता के वकील नितिन सतपुते के मुताबिक बलात्कार की यह कथित घटना अगस्त 2013 में हुई थी। उस समय अभिनेत्री काम की तलाश में थीं। इस सिलसिले में वह अनुराग कश्यप के संपर्क में आई थी। अनुराग ने पहले अपने कार्यालय में मीटिंग तय की। वहां कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री को घर पर खाने पर बुलाया। तीसरी बार फिर अनुराग ने अभिनेत्री को घर आने का न्यौता दिया। आरोप है कि इस दरम्यान अनुराग कश्यप ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने को पीडि़ता पहले ओशिवारा पुलिस स्टेशन गई थी, मगर उन्हें मालूम पड़ा कि अनुराग कश्यप का मकान वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। तदुपरांत मंगलवार की रात वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा-376-1 (बलात्कार), 354 (महिला की मर्यादा भंग करने की इच्छा से बल का इस्तेमाल करना), 341 और 342 के तहत एफआईआर दर्ज की है। डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक अभिनेत्री ने भी अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए थे।
















