अब रियल लाइफ में दुल्हन बनेंगी सिंघम गर्ल

मुंबई में गौतम के साथ सात फेरे लेंगी काजल

मुंबई। सिंघम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल जल्द वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगी। उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। यह जानकारी खुद काजल ने सोशल मीडिया पर दी है। साउथ इंडियन फिल्मों की सुपरस्टार काजल अग्रवाल शीघ्र सिंगल से डबल होने जा रही हैं। बॉलीवुड फिल्म सिंघम में काजल ने बेजोड़ अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। उनके अभिनय कौशल की काफी प्रशंस की गई थी। यह खूबसूरत एवं प्यारी अभिनेत्री अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 30 अक्तूबर को वह गौतम किचलू से शादी करेंगी। वैवाहिक समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य हिस्सा लेंगे। काजल ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह शादी के बाद भी फिल्मों में काम जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह गौतम किचलू से 30 अक्तूबर को मुंबई में शादी करने जा रही हैं। काजल ने कहा है कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) ने निश्चित रूप से हमारी जिंदगी पर गहरा असर डाला था, मगर हम लोग एक-साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। हम जानते हैं कि आप भी हमें जरूर चियर करेंगे। नया सफर शुरू करने के लिए हमें आपकी दुआओं की बहुत जरूरत है। पोस्ट में काजल लिखा कि मैं वह चीज जारी रखूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं। अपने दर्शकों का मनोरंजन करना एक नई उम्मीद और नए तरीके के साथ। आप सभी के समर्थन का धन्यवाद। काजल ने फिल्म क्यूं! हो गया ना से 2004 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके अलावा वह सिंघम, स्पेशल-26 और खिलाड़ी नंबर-150 में भी अभिनय कर चुकी हैं। बॉलीवुड से अलग काजल ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी खासी पहचान बनाई है। बता दें कि फिल्म सिंघम में काजल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों का काफी सपोर्ट मिला था।