-नगर आयुक्त ने कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा एवं जोनल प्रभारियों के साथ की बैठक
गाजियाबाद। नगर निगम ने 30 सितंबर तक लोगों को गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दे रखी है। अगर आप भी नगर निगम के इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए। आपके पास अब केवल 4 दिन बचे हैं। ऑनलाइन भुगतान करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट का प्रावधान है। 30 सितंबर तक नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। गुरुवार को अपने कार्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा एवं वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय, मोहन नगर जोनल प्रभारी आरपी सिंह, कविनगर जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता, सिटी जोनल प्रभारी अंगद गुप्ता एवं विजयनगर जोनल प्रभारी महेंद्र एवं जोन के राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक की।
बैठक में नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में छूटे हुए भवनों और ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट से जल्द हाउस टैक्स वसूली किए जाने का निर्णय लिया गया। 30 सितंबर तक हाउस टैक्स का बकाया जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट का लाभ हाउस टैक्स दाताओं को मिल सकेगा। ऐसे में जिन लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है। वह 30 सितंबर तक अपना हाउस टैक्स जमा कर दें। इसके साथ ही अवकाश के दिन भी सभी जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में हाउस टैक्स वसूली के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
















