जीडीए में मठाधीश बाबू हुए इधर-उघर, विभिन्न अनुभागों में तैनात 25 लिपिकों के तबादला कर पटल में किया तैनात

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के विभिन्न अनुभागों में तैनात 25 लिपिकों का गुरूवार को पटल परिवर्तन करते हुए इन्हें दूसरे पटल पर तैनात किया गया है। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने गुरूवार को लिपिकों के बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए उन्हें दूसरी जगह तैनात कर दिया। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक राजेंद्र शुक्ला को संपत्ति रिकॉर्ड रूम,मंजू त्यागी को अभियंत्रण जोन-3 व 7 का कार्य,उमापति शुक्ला को विद्युत अनुभाग का कार्य, मनोज शर्मा को महेश शर्मा, वेतनमान लिपिक द्वारा देखे जा रहे मास्टर प्लान अनुभाग से संबंधित कार्य, महेश शर्मा को भवन अनुभाग, जटाशंकर मिश्र को सेंट्रल डिस्पैच अनुरक्षण, रूबिना सिद्दीकी को जनसंपर्क कार्यालय, गायत्री श्रीवास्तव को कनिष्ठ लिपिक का कार्य,कालू राम यादव को उमापित शुक्ला का कार्य, महेश राघव को प्रताप विहार, विजयनगर योजना से संबंधित आवासीय भूखंडों का कार्य, प्रदीप त्यागी व्यावसायिक अनुभाग से संबंधित कार्य, सुमित

राघव, अमित पाल इंद्रप्रस्थ योजना के आवासीय भूखंडों का कार्य व संपत्तियों की रजिस्ट्री का कार्य, अंकुर राणा को संपत्तियों की रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के साथ अपर सचिव कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं, राम आशीष मिश्रा को मास्टर प्लान रिकॉर्ड रूम व प्रवर्तन जोन-5 कास कार्य देखेंगे। धीरेंद्र यादव लेखा अनुभाग, अतुल शर्मा प्रताप विहार भवन अनुभाग का कार्य, चंद्रभूषण त्रिपाठी विधि अनुभाग के कार्य, निर्मल पाल भू-अर्जन अनुभाग के कार्य, सक्षम सिंह प्रशासन अनुभाग, राकेश तिवारी भवन अनुभाग, जितेंद्र कौशिक प्रवर्तन जोन-8 के कार्य,महेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार वरिष्ठ लिपिक प्रशासन अनुभाग का कार्य व दीपक सिसोदिया कनिष्ठ लिपिक उपाध्यक्ष कार्यालय में तैनात किए गए हैं। जीडीए उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि उक्त सभी लिपिक अपना चार्ज आदान-प्रदान कर चार्ज की एक प्रति कार्यालय में 30 सितंबर तक प्राप्त कराएंगे।