-केंद्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं की दी जानकारी
-प्रधानमंत्री का कार्यक्रम में सीधा संवाद,निगम करा चुका 63 कार्यक्रम
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को झंडापुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कराया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से सीधा संवाद किया।कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं की जागरूकता के लिए शिविर भी लगाए गए थे। महापौर सुनीता दयाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नगर निगम द्वारा शहर में अब तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के 63 कार्यक्रम कराए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों से वार्ता की।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी दी।केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के कैंप भी लगाए गए थे। नगर निगम के भी जागरूकता कैंप लगे। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने कार्यक्रम में लगाए गए कैंप पर जाकर जानकारी ली। कार्यक्रम में लगभग 3300 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अतुल गर्ग, विधायक अजितपाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं अपर नगर आयुक्त अरुण यादव आदि उपस्थित रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में लगभग 919 पात्र को योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी को आत्मनिर्भर भारत की शपथ विधि भी दिलाई गई। 21 जनवरी तक शहर में नगर निगम द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम कराए जाएंगे। महापौर तथा नगर आयुक्त ने शहरवासियों तक अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निगम अधिकारियों को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।


















