यीडा के 3608 फ्लैट खरीदारों का पूरा होगा घर का सपना

-यमुना प्राधिकरण के फ्लैट के लिए ओसी जारी कर दी
-अब खरीदार रजिस्ट्री करा सकेंगे, 9 व 11 को लगेंगे शिविर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के 3608 फ्लैट खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। प्राधिकरण ने इसके लिए ओसी जारी कर दी है। अब खरीदार रजिस्ट्री कराकर अपने फ्लैट में गृह प्रवेश कर सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण 9 और 11 अक्टूबर को शिविर लगाएगा। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में बिल्डर परियोजनाएं हैं। इसमें सुपरटेक, ओसिस समेत तमाम बिल्डर प्रोजेक्ट हैं। इसमें खरीदारों ने फ्लैट खरीदे थे। लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। अब प्राधिकरण ने 3608 फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए ओसी आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी कर दी है।
अब खरीदार रजिस्ट्री करवा सकते हैं। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने कहा कि लोगों को साइट पर ही रजिस्ट्री की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-17 ए में सुपरटेक के खरीदारों के लिए साइट पर 9 अक्टूबर को शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह ओसिस व अन्य प्रोजेक्ट के लिए सेक्टर 22 डी में 11अक्टूबर को शिविर लगाया जाएगा। इसमें प्राधिकरण के साथ रजिस्ट्री विभाग के अफसर भी रहेंगे। खरीदार मौके पर रजिस्ट्री करा सकेंगे। अब वह अपने घर में रह सकेंगे।