-श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने सीए हर्ष पांडे, सीए मनोज तायल, सीए राजीव, वीडी गुप्ता, दिवाकर तिवारी व संजय अग्रवाल का किया सम्मान
-श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में आधुनिक कक्षाएं बनाने, बेंच व टेबल भेंट करने व कंप्यूटर लैब का निर्माण कराने पर हुआ सम्मान
गाजियाबाद। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटेड फ्रंट अध्यक्ष व श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के नेतृत्व में श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान आज देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां के विद्यार्थी विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के श्री राम जन्म भूमि मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर समेत देश-विदेश के प्रमुख मंदिरों में पुजारी बनकर भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की पताका फहरा रहे हैं। महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त दूधेश्वर वेद विद्यालय में आधुनिक कक्षा बनाने के साथ सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में विद्यालय समिति के सदस्य सीए हर्ष पांडे, सीए मनोज तायल, सीए राजीव, वी डी गुप्ता, गुरुकुल द स्कूल के दिवाकर तिवारी, आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के संजय अग्रवाल पूरा सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में महाराजश्री ने इन सभी सम्मान किया।
विद्यालयों के आचार्यो ने विधि-विधान के साथ सीए हर्ष पांडे, सीए मनोज तायल, सीए राजीव, वीडी गुप्ता, दिवाकर तिवारी व संजय अग्रवाल से मंदिर में पूजा-अर्चना कराई व भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक कराया। इसके बाद श्रीहंत नारायण गिरी महाराज ने सभी का पटका पहनाकर सम्मान किया व आशीर्वाद प्रदान किया। महराजश्री ने बताया कि इन सभी के सहयोग से श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में संस्कृत, व्याकरण, सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि की आधुनिक कक्षाओं का निर्माण कार्य हो चुका है।
सीए मनोज तायल, सीए राजीव, वीडी गुप्ता ने कक्षाओं का निर्माण कराया। दिवाकर तिवारी ने 72 छात्रों के लिए अध्ययन के लिए बेंच और टेबल भेंट की व संजय अग्रवाल ने फर्नीचर के साथ कंप्यूटर लैब का निर्माण कराया। महाराजश्री ने कहा कि सीए हर्ष पांडे, सीए मनोज तायल, सीए राजीव, वीडी गुप्ता, दिवाकर तिवारी व संजय अग्रवाल जैसे भक्तों के कारण ही आज श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय की पहचान पूरे विश्व में है और यहां अध्ययन के लिए देश भर से विद्यार्थी आते हैं।

















