विकसित भारत संकल्प यात्रा में 800 पात्रों को मिला योजना का लाभ

-नगर निगम अधिकारियों ने संभाली कार्यक्रम की कमान
-जन सहभागिता से विकसित भारत संकल्प यात्रा हो रही संपन्न: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। कविनगर जोन के अंतर्गत रईसपुर सामुदायिक केंद्र, संजय नगर रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 3 हजार प्रतिभागी रहे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं के कैंप लगे, जिसमें लगभग 800 पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया गया।
सेक्टर-23 संजय नगर में एमएलसी दिनेश गोयल ने लाभार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित करते हुए कहा आज पूरे प्रदेश में 70 से अधिक प्रचार वाहन मोदी की गारंटी के साथ गांव-गांव में दस्तक देते हुए लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं व विकासात्मक उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं।

इस यात्रा में लोगों को सीधे रूप से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई। नोडल प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर-23 संजय नगर व रईसपुर स्थित सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा टीम को मोटिवेट करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए अधिक से अधिक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य सहनीय है। नगर आयुक्त द्वारा जन सहयोग से कार्यक्रम सफल हो रहे है।