कौशांबी के कैलाश त्रिशूल टावर में राम कथा का भव्य आयोजन, राम विवाह पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

-मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद कुसुम गोयल और डॉ. मनोज गोयल ने लिया कथावाचक कृष्ण जी ठाकुर का आशीर्वाद, मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। भक्तिमय वातावरण के बीच कैलाश त्रिशूल टावर परिसर में गुरुवार को आयोजित राम कथा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। राम विवाह प्रसंग के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कथा में प्रस्तुत दिव्य प्रसंगों का रसपान किया। कथा के मुख्य दिवस पर पार्षद कुसुम गोयल तथा पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने मंच पर पहुँचकर कथावाचक कृष्ण जी ठाकुर से आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा आयोजकों व भक्तों को शुभकामनाएँ दीं। कथावाचक कृष्ण जी ठाकुर ने भगवान राम और माता सीता के विवाह प्रसंग का विस्तृत और भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति से अभिभूत हो उठे। कथा के दौरान पूरा परिसर भजन, मंत्रोच्चार और जयकारों से गूंजता रहा।

कैलाश टावर स्थित मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश दीक्षित ने कार्यक्रम में आए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सभी के मंगल की कामना की। उक्त आयोजन में स्थानीय समाज की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे वातावरण और अधिक भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर उषा अग्रवाल, जगमोहन शर्मा, रामा शर्मा, केवल सेठी, वीणा सेठी, एस.के. वैश्य, रेखा वैश्य, उषा गुप्ता, लक्ष्मीकांत चानना, कामिनी भदौरिया, राकेश जकेतिया, गौरव वर्मा, पवन गुप्ता, मनीष जैन, नरेंद्र सिंह, अशोक गर्ग, राजेंद्र गोयल, स्नेह लता, मंजू कपूर, सरोज वर्मा, रविंद्र नगर सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा के विभिन्न प्रसंगों का आनंद उठाया। कैलाश त्रिशूल टावर में आयोजित यह राम कथा न केवल धार्मिक आयोजन का स्वरूप रही बल्कि समाजिक एकता और संस्कृति के प्रति लोगों की भावनाओं को भी प्रकट करती दिखाई दी। आने वाले दिनों में भी कथा जारी रहेगी, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन के और पावन प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा