-200 लोगों ने कैंप में पहुंच कर उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ
गाजियाबाद। आदित्य मेघा सोसायटी में रविवार को वैश्य अग्रवाल परिवार इंदिरापुरम एवं अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा अपोलो अस्पताल दिल्ली के सहयोग से विशाल मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। कैम्प में आस-पास की सोसायटी से लगभग 150-200 लोगों ने विभिन्न बीमारियों का इलाज करवाया। इस कैंप में अपोलो अस्पताल दिल्ली के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट वरुण बंसल, सीनियर आर्थोपेडिक डॉ भाटी विशेष रूप से उपस्थित थे। कैंप में ब्लड प्रेशर, आईं चेकअप, ईसीजी, आरबीएस, बीएमडी, डेंटल चेकअप, बीएमआई फिजिशियन की सेवाएं उपलब्ध करवाई गई। वैश्य अग्रवाल परिवार के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया समाज के लोगों के लिए इस तरह के कैंप समय-समय पर आयोजित किए जाते रहते है। जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकें।
अक्सर समय के आभाव में लोग छोटी-छोटी बीमारियों को अनदेखा कर देते है। जिस कारण भविष्य में इसके परिणाम घातक साबित होते है। इस तरह के कैंप का उद्देश्य भी यही है कि समय पर लोगों की जांच कर गंभीर बीमारी का पता चल सकें। इस दौरान संस्था द्वारा डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा खूब धन एवं सुख सुविधा रहे पर अगर इंसान स्वस्थ नहीं है तो वह सुखों का लाभ नहीं उठा पाता है इसलिए सभी को स्वस्थ रहना चाहिए। लोगों को स्वास्थ्य के लिए सजग रहना चाहिए। डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच करते हुए सलाह दी गई कि बदल रहे मौसम से बचने की जरूरत है। इस मौसम में उच्च रक्तचाप के मरीजों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार भीषण गर्मी और हीटवेव ने सभी का हाल बेहाल कर दिया। इस साल गर्मी का हाल ऐसा है कि दिन ही नहीं रात में भी तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बिना काम के घर से बाहर निकलने पर बचना चाहिए। प्रयास करें ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। इस दौरान अग्रवाल मित्र मंडल के प्रधान सुभाष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, हरी मोहन सिंघल, आशिष गुप्ता, वैश्य अग्रवाल परिवार से ट्रस्ट के प्रधान श्रवण गर्ग, शिव मितल, कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता, प्रचार मंत्री अजय गोयल, महामंत्री विमल अग्रवाल, ट्रस्टी कुन्दन अग्रवाल, विरेन्द्र अग्रवाल, रोहित, शुभम, वन्दना गुप्ता, कमलेश गर्ग, अंजु अग्रवाल, बबिता सिंधल आशिमा तायल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।



















