व्यक्ति कभी काम से रिटायर नहीं होता : सुनीता दयाल

– मेयर सुनीता दयाल ने निगम कर्मचारी योगेंद्र कुमार शर्मा को दी शुभकामनाएं

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। सरकारी पद से आदमी रिटायर हो सकता है लेकिन कामों से कभी रिटायरमेंट नहीं लेना चाहिये। सरकारी पद पर रहते हुए किस व्यक्ति ने कितना अच्छा काम किया है उसका पता उस व्यक्ति के रिटायरमेंट के बाद चलता है। नगर निगम के निर्माण विभाग के कर्मचारी योगेंद्र कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कविनगर जोनल कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मेयर सुनीता दयाल ने यह बातें कही। सुनीता दयाल ने कहा कि योगेंद्र कुमार शर्मा बेहद कर्मठ और लगनशील कर्मचारी रहे हैं। उनके कामकाज को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं मिली।

रिटायरमेंट समारोह में इतनी अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति बता रही है कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किस भाव से किया है। मेयर ने योगेंद्र कुमार शर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रिटायरमेंट एक सरकारी प्रक्रिया है लेकिन सभी को समाज एवं शहर के हित में योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिये।
नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने योगेंद्र शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान जिस व्यक्ति ने हमेशा नगर निगम हित एवं अपने दायित्वों को प्राथमिकता दी।

वरिष्ठजनों के किसी भी निर्देशों की अवहेलना नहीं कि ऐसे किसी कर्मचारी के रिटायरमेंट कार्यक्रम में शामिल होना मन को व्यथित करता है। चीफ इंजीनियर ने कहा कि मैं योगेंद्र शर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद जताता हूं कि इसी तरह हमेशा अपने सभी दायित्वों का निर्वहन करते रहें। एग्ज्यूकेटिव इंजीनियर फरीद अख्तर जैदी एवं देशराज सिंह ने योगेंद्र शर्मा के कामकाज की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल, समाजसेवी भानु प्रकाश गर्ग ने योगद्र शर्मा की कार्यशैली और इमानदरी की प्रशंसा करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

रिटायरमेंट कार्यक्रम में नगर निगम के इंजीनियर श्याम सिंह, अनुप शर्मा, देवी सिंह, नागेद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, रिटायर्ड इंजीनियर आईसी त्यागी, दिनेश शर्मा, डीके त्यागी, टीएन वर्मा, पार्षद अजय शर्मा, मनोज त्यागी, पवन गौतम, अमित त्यागी, शिवम शर्मा, राजकुमार राजू, ओमवरी, कॉट्रैक्टर सचिन त्यागी, अरूण त्यागी, नवीन गर्ग, दिनेश शर्मा, शांतनु त्यागी, अजय त्यागी, निखिल गोयल, अंकित गोयल, प्रतीक सिंघल, आसिम, आशिष, विपिन गर्ग, सचिन गर्ग, संजीव त्यागी, केशराम, पिंटू, पंकज शर्मा, सुखजीत, तरुण गर्ग, तुलसीराम शर्मा,  सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।