लोगों की उम्मीदों को पूरा करने एवं इंदिरापुरम की समस्याओं को दूर करने को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक अति गंभीर हैं। नगर आयुक्त की इसी तत्परता का परिणाम है कि इंदिरापुरम की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। अब इस कार्य योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इंदिरापुरम में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने को लेकर महा अभियान चलाया जाएगा। 29 से 31 जनवरी तक चलने वाले अभियान में इंदिरापुरम के मुख्य मार्गों से रेहड़ी-पटरी, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रीन बेल्ट पार्कों से कब्जा को हटाया जाएगा। हर दिन दोपहर दो से पांच तक अभियान चलेगा। इस दौरान क्षेत्र में खड़े बेतरतीब वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद। इंदिरापुरम कॉलोनी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम आज यानि कि बुधवार से अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने टीम के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस बल मौजूद रहेगा। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार ने बताया कि तीन दिन चलने वाले अभियान के लिए निर्माण,स्वास्थ्य,उद्यान और जोनल प्रभारी की टीम को शामिल किया गया है।
इंदिरापुरम कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर होने के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ गई है। पूर्व में इंदिरापुरम में विकास कार्य कराने एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जीडीए के पास था। इंदिरापुरम में सीवर सफाई और अतिक्रमण की समस्या गंभीर रही है। लोगों की उम्मीदों को पूरा करने एवं इंदिरापुरम की समस्याओं को दूर करने को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक अति गंभीर हैं। नगर आयुक्त की इसी तत्परता का परिणाम है कि इंदिरापुरम की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। अब इस कार्य योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इंदिरापुरम में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने को लेकर महा अभियान चलाया जाएगा। 29 से 31 जनवरी तक चलने वाले अभियान में इंदिरापुरम के मुख्य मार्गों से रेहड़ी-पटरी, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रीन बेल्ट पार्कों से कब्जा को हटाया जाएगा। हर दिन दोपहर दो से पांच तक अभियान चलेगा। इस दौरान क्षेत्र में खड़े बेतरतीब वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

















