लव जिहाद से इतर शाहीर-रूचिका थामेंगे हाथ

बॉलीवुड कपल ने शुरू की शादी की तैयारियां
मुंबई से पहले जम्मू में मनाया जाएगा जश्न

मुंबई। देशभर में लव जिहाद पर छिड़े राजनीतिक संग्राम से इतर बॉलीवुड में एक और कपल जाति-धर्म को पीछे छोड़कर एक होने की तैयारी में हैं। अभिनेता शाहीर शेख और अभिनेत्री रूचिका कपूर वैवाहिक बंधन में बंधने को उतावले नजर आ रहे हैं। दोनों ने सगाई करने के बाद अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिस पर उन्हें बधाई भी मिल रही हैं। शाहीर खेख और रूचिका कपूर काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों ने अब अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया है। शाहीर ने अपनी मंगेतर रूचिका कपूर का हाथ पकड़ कर तस्वीर साझा की है, जिसमें रूचिका का हाथ सगाई की अंगूठी से और सुंदर लग रहा है। इस तस्वीर से ऐसा लगता है कि रूचिका की खुशी की कोई सीमा नहीं है, क्योंकि वह तस्वीर में बेहद प्रसन्न नजर आ रही हैं। शाहीर द्वारा रूचिका के साथ प्यार का इजहार करने के बाद दोनों को टीवी और बॉलीवुड के कलाकारों ने शुभकामनाएं दीं। एकता कपूर, श्रिया पिलागांवकर, अनिता हस्सनंदनी, क्रिस्टल डिसूजा, तुषार कपूर समेत कई हस्तियों ने उन्हें इस रिश्ते की बधाई दी है। हालांकि अपनी शादी को लेकर शाहीर शेख ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। शाहीर ने पहली बार इस रिश्ते का खुलासा किया है। शाहीर और रूचिका करीब 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चर्चा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखकर दोनों फिलहाल कोर्ट मैरिज करेंगे। शाहीर से जुड़े सूत्र ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण शाहीर व रूचिका की कम महत्वपूर्ण शादी होगी। मुंबई में समारोह से पहले शाहीर ने जम्मू के घर पर समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है। जहां उनका परिवार मौजूद रहेगा। यदि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार आता है तो अगले साल फरवरी में मुंबई में पारंपरिक तरीके से शादी की रस्में अदा की जाएंगी।