अभिनेत्री पायल घोष की राजनीति में एंट्री

मुंबई में आरपीआई की सदस्यता ग्रहण की

मुंबई। फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ संघर्षरत अभिनेत्री पायल घोष अब राजनीति में आ गई हैं। उन्होंने रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (आरपीआई) से राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। पायल ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी को ज्वाइन कर लिया। उन्होंने मुंबई में केंद्रीय मंत्री आठवले की मौजूदगी में आरपीआई की सदस्यता हांसिल की। पायल घोष को आरपीआई की महिला विंग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा है कि वह संगठन से महिलाओं को जोडऩे में तत्पर रहेंगी। केंद्रीय मंत्री आठवले ने पायल घोष के पार्टी ज्वाइन करने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पायल निडर और साहसी लड़की हैं। मुंबई में आरपीआई का अपना वोट बैंक है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में अनुराग को पूछताछ के लिए पुलिस ने तलब किया था। अनुराग ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। पायल का आरोप है कि जब वह मुंबई में काम पाने के लिए संघर्ष कर रही थीं तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। उस समय वह उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाई थीं। पायल ने अनुराग कश्यप से खुद की जान को खतरा बताया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ मुंबई के गर्वनर से मुलाकात कर वाई प्स श्रेणी की सुरक्षा की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी। उन्हें अपनी आपबीती से अवगत कराया था। हालांकि पायल घोष को अब तक पुलिस की तरफ से सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। ऐसे में पायल घोष अब राजनीति में आकर अपने विरोधियों से निपटना चाहती हैं।