नगर निगम के कामकाज की समीक्षा के बाद Additional Chief Secretary Rajneesh Dubey ने कहा काम की गुणवत्ता का रखें ध्यान, निर्माण कार्यों का कराये थर्ड पार्टी ऑडिट

Additional Chief Secretary Rajneesh Dubey ने निगम के कामकाज पर जताया संतोष। प्लास्टिक वेस्ट से कराये गये सौदर्यीकरण से हुए प्रभावित। नेहरू नगर में बने ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण। कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहर में कूड़ा निस्तारण और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति व्यवस्था हमेशा सुचारू रहे। लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। बुधवार को गाजियाबाद पहुंचे नगर विकास विभाग के Additional Chief Secretary Rajneesh Dubey ने अधिकारियों के साथ बैठक करने के दौरान यह बातें कहीं। नगर निगम के कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का ध्सान रखा जाये और निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाये। बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव ने निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह कामकाज से संतुष्ट दिखे।
Additional Chief Secretary Dr. Rajneesh Dubey ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जिले में कराए जाने वाले विकास कार्यों को गुणवत्ता का हर हाल में ख्याल रखा जाये। विकास कार्यों को लेकर सभी विभाग के अधिकारी आपस में सामंजस्य बनाकर काम करें। उन्होंने शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के करने के निर्देश दिए। सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें – मोदी साधेंगे यूपी, मंत्रिमंडल विस्तार में दिखाई झलक

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

Additional-Chief-Secretary-Dr- Rajneesh-Dubey-meeting
U.P. Additional Chief-Secretary Dr. Rajneesh Dubey taking meeting in ghaziabad colactrate

Additional Chief Secretary Dr. Rajneesh Dubey द्वारा लिये गये बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, जीडीए सचिव संतोष कुमार राय, एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास, एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, निगम के अपर नगर आयुक्त आर एन पांडेय, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, एकाउंट आॅफिसर अरूण कुमार मिश्रा, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान, जीएम योगेश श्रीवास्तव, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।

प्लास्टिक वेस्ट प्रदर्शनी में पहुंचे अपर मुख्य सचिव
कलक्ट्रेट में बैठक के बाद अधिकारियों के साथ नगर निगम द्वारा शहर में वेस्ट प्लास्टिक से बनाए जा रहे प्रोडक्ट की प्रदर्शनी में पहुंचे। प्रदर्शन में प्लास्टिक वेस्ट से बने उत्पादों से अपर मुख्य सचिव प्रभावित हुए। उन्होंने नगर निगम द्वारा शहर में प्लास्टि वेस्ट मैटेरियल से कराये गये सौदर्यीकरण के कामों की सराहना की। वह वेस्ट प्लास्टिक से शहर में किए जा रहे सौंदर्यकरण के पायलट प्रोजेक्ट से प्रभावित हुए।

Additional-Chief-Secretary-Dr- Rajneesh-Dubey-inspection
U.P. Additional Chief-Secretary Dr. Rajneesh Dubey inspection in jal nigam guest House ghaziabad

यह भी पढ़ें – बिजली विभाग में करोड़ों का गबन करने वाले कैशियर को थी जुए और सट्टे की लत

नगर निगम और जल निगम के अधिकारी रहे मौजू
प्रताप विहार स्थित गंगाजल वाटर ट्रीटमेंट गेस्ट हाउस में जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जल निगम की सभी टीम उपस्थित रही। जल निगम द्वारा गंगा जल को किस तरह से फिल्टर कर शहर वासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है इस विषय को लेकर अपर मुख्य सचिव को जानकारी दी गई।

U.P. Additional Chief-Secretary Dr. Rajneesh Dubey inspection in ghaziabad

ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे शहर के ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान Additional Chief Secretary Dr. Rajneesh Dubey ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को ऑडिटोरियम में लगे सामानों की गुणवत्ता की जांच के लिए आदेश दिए साथ ही निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी से ऑडिट कराने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने ऑडिटोरियम की कैपेसिटी के बारे में जानकारी ली तथा शौचालयों का भी भ्रमण किया। उन्होंने डिसएबल के लिए टॉयलेट अलग से बनवाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें – रिश्वतखोर इंजीनियर सस्पेंड, बिजली कनेक्शन देने के लिए Engineer ने मांगे ढाई करोड़ करोड़

Additional-Chief-Secretary-Dr- Rajneesh-Dubey-garbage-dumping-ground
U.P. Additional Chief-Secretary Dr. Rajneesh Dubey inspection in ghaziabad

गार्बेज फैक्ट्री का किया निरीक्षण
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कचरा निस्तारण हेतु किए जा रहे कार्य का जायजा लेते हुए गार्बेज फैक्ट्री सिहानी तथा इंदिरापुरम का निरीक्षण किया। उन्होंने कचरा निस्तारण प्रक्रिया का बरीकी से जायजा लिया। जल निगम द्वारा संचालित एसटीपी प्लांट इंदिरापुरम के निरीक्षण के दौरान एसटीपी प्लांट प्रोसेसिंग कार्य का जायजा लिया।

Additional-Chief-Secretary-Dr- Rajneesh-Dubey-nigam-officer
U.P. Additional Chief-Secretary Dr. Rajneesh Dubey inspection in ghaziabad

वृक्षारोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश
Additional Chief Secretary Dr. Rajneesh Dubey ने शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर जोर दिया। उन्होंने कई स्थानों पर अधिकारियों सहित वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा हरियाली सबसे बड़ा सौदर्य हैं। इससे ना सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि प्रदूषण का स्तर भी घटता है। ऐसे में शहर में हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जाये।