-जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर तत्काल हो सुनवाई, नहीं तो होगी कार्रवाई: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-सीवर समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे तत्परता से वबाग करेगी काम
गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक जहां एक तरफ शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे है। वहीं सीवर की समस्याओं का समाधान करने के लिए कंपनी पर भी सख्ती बरत रहे है। शहर में सीवर लाइनों की सफाई न होने ओवरफ्लो से लेकर खुले मैनहोल की समस्या अब दूर हो सकेगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मैसर्स वीए टेक वबाग कंपनी के प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में नियमित रूप से सीवर लाइनों की सफाई की जाए।महापौर से लेकर पार्षदों द्वारा की जाने वाली शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए है। नगर आयुक्त की चेतावनी के बाद अब वीए टेक वबाग कंपनी की ओर से शहर में सीवरों की सफाई का तेजी से शुरू किया जा रहा हैं।
नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में सीवर लाइनों की समस्या को लेकर दा वबाग कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ कई बार बैठक की गई। कंपनी के प्रतिनिधि को कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई कि सीवर लाइनों की समस्या का निस्तारण किया जाए।नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी के बाद अब वीए टेक वबाग कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सीवर लाइनों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। 24 घंटे तत्परता के साथ कंपनी के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। मैसर्स वीए टेक वबाग कंपनी की ओर से टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-18002021279 जारी किया गया हैं। यह 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी। इस नंबर के होर्डिंग लगाकर तथा एसएमएस के माध्यम से सीवर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क करने के लिए अनुरोध किया है।
महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक के निर्देशन में अब कंपनी द्वारा सीवर व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। नगर निगम का जलकल विभाग द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। नगर आयुक्त ने कंपनी की धरातल पर कार्य करने वाली टीम के प्रशिक्षण,पूर्ण रूप से उपकरणों के साथ कार्य करने के लिए कहा है। मैनहोल की मरम्मत का कार्य के अलावा सीवर लाइनों की सफाई का कार्य निगम के सभी पांचों जोन में पहले के सापेक्ष अब शिकायतें कम आ रही है। नगर आयुक्त भी समय-समय पर निरीक्षण के दौरान सीवरों की मॉनिटरिंग भी कर रहे है।


















