बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी हर संभव सहायता: डॉ नितिन गौड़  

गाजियाबाद। हिंडन नदी में बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से करहेड़ा, पसौंडा, भनेड़ा समेत अन्य डूब क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नगर निगम द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए शिविर की व्यवस्था की गई है। रविवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ भी करहेड़ा स्थित कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे। यहां पर बाढ़ पीड़ित परिवारों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी।

उन्होंने एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह, निगम के मोहननगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह आदि के साथ मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा। सिटी फॉरेस्ट के अलावा करहेड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है।
नगर आयुक्त ने यहां का निरीक्षण किया। करहेड़ा स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिविर की व्यवस्था की गई है।

इसमें ठहरे बाढ़ पीडि़त परिवारों के लिए खानपान, नहाने, सोने, शौचालय, पीने के पानी, जनरेटर आदि की व्यवस्था निगम द्वारा की गई है।  नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से वार्ता करने के बाद आश्वासन दिया कि जल्द ही व्यवस्थाओं को ओर अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारी 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर है।