– सिर्फ इच्छा करने से नहीं मिलती सफलता, दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी: योगेन्द्र कुमार साहू
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के नेतृत्व में मंगलवार को हल्द्वानी आवास विकास निवासी मीनाक्षी पांडेय के लेफ्टिनेंट बनने पर संस्था पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनाकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा देकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सदस्य पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि सीडीएस 2023 की परीक्षा में उत्तीर्ण रही मीनाक्षी पांडेय मध्यम वर्ग परिवार से निकलकर अपनी कठिन परिश्रम लगन और मेहनत की बदौलत लेफ्टिनेंट बनकर उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है। क्योंकि सिर्फ इच्छा करने से सफलता नहीं मिलती बल्कि सफलता पाने के लिए अपने भीतर आत्मविश्वास को जगाकर दृढ़ संकल्पित भी होना पड़ता है।
क्योंकि दृढ़ संकल्प में अद्भुत शक्ति होती है, जिसकी मदद से हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सभी प्रकार की चिंताओं से भी मुक्त हो जाते है और जब कोई भी व्यक्ति अपनी दिव्य आत्मा से भारत हित कार्यों के लिए प्रतिज्ञा करता है कि वह लक्ष्य प्राप्ति में सफल होकर ही रहेगा तो उसके अंदर की तमाम ऐश्वर्यशाली शक्तियां आश्चर्यजनक रूप से प्रकाशित होने लगती है। जिससे व्यक्ति को भगवान के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होती है, इसलिए हर भारतीय का यह परम कर्तव्य है कि भारत हित के लिए सब कुछ कर गुजर जाने की जिज्ञासा हम सबके अंदर होनी ही चाहिए।
जिससे हमारा भारत देश विश्व गुरु बनकर भारत का विश्व विजयी तिरंगा विश्व के पटल पर बड़ी शान से हमेशा लहराता रहे। इस दौरान कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगिता बनोला, रॉबिन ,भारती, विमला पाण्डेय, सीमा सिंह, बच्ची सिंह, उज्जवल पाण्डेय, रोहतास प्रजापति, अमन कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

















