-नगर आयुक्त की अध्यक्षता में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय
-टाउन वेंडिंग कमेटी का होगा पुनर्गठन: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-पैठ बाजारों का जोनल प्रभारियों एवं स्वास्थ्य विभाग ने किया संयुक्त सर्वे
उदय भूमि
गाजियाबाद। नगर निगम अवैध अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखते हुए शहर में साप्ताहिक बाजारों को व्यवस्थित करने की योजना बना रहा है। नगर निगम ने सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाने की योजना बनाई है, जहां अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। अवैध अतिक्रमण पर शिकंजा कसने के साथ ही बाधित आवागमन के साथ साप्ताहिक बाजार को लेकर योजना पर नगर निगम का काम रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार साप्ताहिक बाजार को लेकर समस्त जोनल प्रभारी की टीम और स्वास्थ्य विभाग टीम ने मिलकर संयुक्त रूप से सर्वे किया। नगर निगम सीमा अंतर्गत शहर में 65 स्थान पर बाजार लगता है। जिसमें वसुंधरा जोन अंतर्गत 24 स्थान, कवि नगर जोन अंतर्गत 15 स्थान, मोहन नगर जोन अंतर्गत 8 स्थान, विजयनगर अंतर्गत 7 स्थान और सिटी जोन अंतर्गत 11 स्थान जहां बाजार लगता है। जिसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को प्रस्तुत की गई। गुरुवार को होने वाली टाउन वेंडिंग कमेटी की मीटिंग के लिए भी कार्य योजना बनाई गई। कई प्रमुख बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की गई।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव समस्त जोनल प्रभारी, पीओ डूडा संजय पथरिया एवं स्वास्थ्य विभाग की उपस्थिति रही। नगर आयुक्त ने बताया साप्ताहिक बाजार को लेकर टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक से पूर्व संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई। टाउन वेंडिंग कमेटी के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वे की रिपोर्ट पर भी मंथन हुआ। नगर निगम जहां शहर के अवैध अतिक्रमण एवं आवागमन को सुविधाजनक बनाने में जुटा हुआ है। वही साप्ताहिक बाजार को भी व्यवस्थित करेगा। जिसके क्रम में टीम के द्वारा आधा सर्वे किया जा चुका है। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। एक सप्ताह के भीतर सर्वे को पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसमें जहां साप्ताहिक बाजार व्यवस्थित करने हैं। स्थान को भी चिन्हित किया जाएगा, टाउन वेंडिंग कमेटी जिसमें अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी भी सदस्य होते हैं कई जनप्रतिनिधि भी और बाजार की समिति के लोग भी रहते हैं।
सभी की सहमति से जनहित में बेहतर निर्णय लिया जाएगा। टाउन वेंडिंग कमेटी भी 2017 में गठित हुई थी। जिसका पुनर्गठन भी किया जाना है, जिसके लिए सभी संबंधित विभागों में पत्र भी भेजा जा चुका है। जिनके द्वारा टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य नामित किए जाएंगे। जिसमें पार्षदों से भी टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य बनाए जाते हैं उनका भी चयन किया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक लगातार शहर हित में कार्य कर रहे हैं। जिनके कुशल नेतृत्व में नगर निगम शहर के विकास कार्यों के साथ साथ शहर से जुड़ी हर समस्या के समाधान के लिए भी तत्परता से प्लानिंग कर रहे हैं। साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित करने की योजना पर भी निरंतर मंथन चल रहा है।

















