अशेष श्रीवास्तव बने सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक

उदय भूमि ब्यूरो
लखनऊ/गाजियाबाद। अशेष श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अब वह सेतु निगम के 10 जोन में से 5 जोन का काम संभालेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, शहजहांपुर, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर सहित अन्य जिलों के अलावा उत्तराखंड क्षेत्र का भी कामकाज देखेंगे। वर्ष 1985 में सहायक अभियंता के रूप में उत्तर प्रदेश सेतु निगम की सर्विस ज्वाइन करने वाले अशेष श्रीवास्तव की गिनती रिजल्ट ओरिएंटेंड अधिकारी के रूप में होती है। सेतु निगम में विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में काम करने के अलावा दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा सहित अन्य राज्यों में भी काम किया है। इससे पहले वह जीएम के पद पर थे। अशेष

संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत होने पर अशेष श्रीवास्तव को बुके भेंटकर बधाई देते विभागीय अधिकारी।

श्रीवास्तव की पदोन्नति पर सेतु निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग का हित सर्वोपरि रहा है और वह आगे भी बना रहेगा। सेतु निगम को किस तरह और मजबूत बनाया जाये इसको लेकर काम किया जाएगा। सेतु निगम के काम की गुणवत्ता को लेकर मार्केट में विश्वास है उसे सदैव बरकरार रखा जाएगा।