गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के चलते शनिवार को मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण कराया गया। जीडीए सचिव एवं कार्मिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं सहप्रभारी कार्मिक एवं जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण कराया गया। प्रभारी कार्मिक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में कराए गए प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण कराया गया।जिसमें कुल 645 मतदान अधिकारी एवं 645 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाना था। इनमें से 115 पीठासीन अनुपस्थित रहे,जबकि 50 मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहे। प्रभारी कार्मिक ने अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया कि जो कार्मिक प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। वह 28 अक्टूबर सोमवार को प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर लें।अन्यथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित कार्मिकों के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह अनुपस्थित कर्मचारियों को सोमवार 28 अक्टूबर को प्रशिक्षण में उपस्थित कराना सुनिश्चित कराएं।
















