डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी

मायानगरी मुंबई में 6 प्रॉपर्टी को मिले 2 खरीदार

मुंबई। पाकिस्तान के प्यादे अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद इब्राहिम की संपत्ति को नीलाम कर दिया गया है। मुंबई में दाऊद की कुल 6 संपत्तियां 22 लाख 79 हजार 600 रुपए में नीलाम की गई हैं। इस दरम्यान इकबाल मिर्ची की संपत्ति को खरीदार नहीं मिल पाए। इकबाल की संपत्ति की वैल्यू ज्यादा होने के कारण खरीदारों ने पांव पीछे खींच लिए। मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कुल 6 संपत्तियों की नीलामी की गई। दाऊद की संपत्तियों की नीलामी कर महाराष्ट्र सरकार ने 22 लाख 79 हजार 600 रुपए अर्जित किए हैं। दिल्ली के 2 अधिक्वताओं ने यह संपत्तियां खरीदी हैं। अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव को दाऊद इब्राहिम की 2 और अधिवक्ता भूपेंद्र भारद्वाज को 4 संपत्ति मिली हैं। दाऊद के करीबी इकबाल मिर्ची की संपत्ति नीलामी में बिक नहीं सकी। जुहू में इकबाल की संपत्ति है। बोलीदाताओं का मानना था कि संपत्ति की वैल्यू काफी ज्यादा लगाई गई है, इसलिए वह बोली लगाने से पीछे हट गए। जबकि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी हवेली सिर्फ 11 लाख 2 हजार में बिक गई। दाऊद इब्राहिम की 10 नंबर की संपत्ति को वापस ले लिया गया था, क्योंकि उसमें कोई तकनीकी प्रॉब्लम थी। संबंधित संपत्ति पर कुछ सीमा विवाद था। महाराष्ट्र सरकार काफी समय से दाऊद इब्राहिम और इकबाल मिर्ची की संपत्तियों को नीलाम करने की तैयारी में थी। सरकार को अब जाकर इस काम में सफलता मिली है। बता दें कि मुंबई बम धमाकों में आरोपी दाऊद इब्राहिम लंबे समय से पाकिस्तान की शरण में है। पाकिस्तान में रहकर वह अपने अवैध कारोबार का संचालन कर रहा है। दाऊद के परिवार के कुछ सदस्य मुंबई में रहते हैं। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भारत लाने में केंद्र सरकार की कोशिशें सफल नहीं हो पाई हैं। पाकिस्तान की मदद से वह दुनियाभर की नजरों से बचता फिर रहा है।