पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम: कुसुम मनोज गोयल

– सेक्टर 1 कामना वैशाली में पोलियो अभियान का पार्षद ने बच्चों को ड्रॉप पिलाकर किया शुभारंभ

गाजियाबाद। पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार को सेक्टर 1 कामना वैशाली में
पोलियो अभियान के तहत बूथ डे का शुभारंभ पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने पोलियो की ड्रॉप पिलाकर किया। भारतवर्ष में यह अभियान चलाया जा रहे हैं, ताकि 5 वर्ष तक के बच्चे पोलियो के शिकार ना हो। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा केंद्र की प्रबंधक डॉक्टर रितु वर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ 40 से अधिक बच्चों को पोलियों की ड्राप पिलाई गई। समाज सेवी संस्था के संस्थापक रीति फाउंडेशन के संस्थापक डॉ नरेंद्र सारस्वत ने बूथ पर आए बच्चों को पौष्टिक आहार बांटा। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा पोलियो की दवा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

बूथ पर सभी अभिभावकों को यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनका बच्चा इस दवाई से वंचित न रहें। पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है। हिन्दुस्तान पोलियो मुक्त देशों में से एक है परन्तु पोलियो मुक्त बने रहने के लिए पोलियो की दो बूंद का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सजग माता-पिता होने का परिचय दें और अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य जिले के हर बच्चे को पोलियो मुक्त बनाना है। पोलियो से बचाव के लिए इस अभियान में सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। पोलियो एक गंभीर बीमारी है जो जीवनभर का अभिशाप बन सकती है।

इस अभियान में हर व्यक्ति की भागीदारी अनिवार्य है, ताकि हमारे जिले में पोलियो का खतरा हमेशा के लिए खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, विमला भट्ट, पवित्रा, अंशु, मोहित, शिक्षाविद किरण राणा, पवन जैन, राज सिंह, सुरेश चंद, दुष्यंत गौतम, बीएस बिष्ट, सुमन, रेनू नेगी, मिथिलेश, गीता, पिंकी, सुनीता नेगी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।