-यूआई डेवलपर के क्षेत्र में छात्रों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं: डॉक्टर संदीप गुप्ता
गाजियाबाद। डासना स्थित सुंदरदीप ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में आई.सी.टी. एकेडमी एवं इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से बी.टेक. कंप्यूटर साइंस फाइनल ईयर के छात्रों के लिए सोमवार को यूआई डेवलपर की ट्रेनिंग का हुआ शुभ आरंभ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ) प्रसेंनजीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सुंदर दीप इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ संदीप गुप्ता, अमित भारद्वाज, (डायरेक्टर) ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सत्यनारायण, आई.सी.टी. अकेडमी, विशाल शर्मा, ट्रेनर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर संदीप गुप्ता डायरेक्टर इंजीनियरिंग ने बताया कि यूआई डेवलपर के क्षेत्र में छात्रों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस ट्रेनिंग को करने के बाद विद्यार्थी इस क्षेत्र में रोजगार पाने में सक्षम हो जाएंगे। इस ट्रेनिंग में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कॉलेज के मैनेजमेंट की इस ट्रैनिंग को कराने के लिए जमकर सराहना की। संस्थान के अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल, एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉॅ) प्रसेंनजीत कुमार, प्रो. वाइस चांसलर (एडमिन) पीयूष श्रीवास्तव, आई.जी. पुलिस (सेनि) ने सभी छात्र/छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


















