जीडीए में कई बाबू हुए इधर-उधर, कईयों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

– जीडीए में कनिष्ठ लिपिक समेत 15 कर्मचारियों के बदले कार्यक्षेत्र

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में काफी समय से एक ही जोन क्षेत्र और कार्यालय में तैनात रहने वाले 11 कनिष्ठ लिपिक समेत 15 कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए है। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने उक्त लिपिकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जीडीए के सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि उपाध्यक्ष के आदेश पर जीडीए में कार्यरत 11 कनिष्ठ लिपिक समेत 15 कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए है। इनमें वरिष्ठ सहायक आदेश कुमार त्यागी को अभियंत्रण जोन-4,कनिष्ठ लिपिक विनोद मिश्रा को भवन अनुभाग,राकेश तिवारी को मास्टर प्लान,जितेंद्र कौशिक को विद्युत अनुभाग,उमापति शुक्ला,जटाशंकर मिश्रा,उदयवीर सिंह सिसौदिया को भवन अनुभाग,सुमित राघव को प्रवर्तन जोन-5,प्रदीप कुमार त्यागी को अपीलीय कार्यालय,सीमा मिश्रा को प्रवर्तन जोन-8,सतीश त्यागी को भवन अनुभाग, अशोक कुमार द्विवेदी को केंद्रीय डिस्पैच,वरिष्ठ लिपिक राज चंद को अधीक्षण अभियंता कार्यालय,राकेश कुमार शुक्ला केयर टेकर स्वागत कक्ष कार्यालय, वेतनमान लिपिक सूर्यलाल मौर्या को व्यवसायिक अनुभाग में तैनात किया गया है। यह सभी पिछले कई साल से एक ही जगह तैनात थे।