यीडा सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का बड़ा फैसला : नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा हैबिटेट और कन्वेंशन सेंटर, यमुना प्राधिकरण की जमीन, HUDCO देगा लोन और एनबीसीसी करेगा निर्माण 

जेवर में देश का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना रहा है। इसके पास चहुंमुखी विकास हो रहा है। अब यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के पास हैबिटेट सेंटर और कन्वेंशन सेंटर बनेगा। हैबिटेट सेंटर के साथ कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा।
विजय मिश्रा (उदय भूमि)
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के पास हैबिटेट और कन्वेंशन सेंटर बनेगा। एनसीआर का सबसे बड़ा हैबिटेट सेंटर बनाया जाएगा। यह 25 एकड़ का होगा। इसको बनाने में हुडको और एनबीसीसी सहयोग करेगा। यमुना प्राधिकरण की ओर से इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
जेवर में देश का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना रहा है। इसके पास चहुंमुखी विकास हो रहा है। अब यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के पास हैबिटेट सेंटर और कन्वेंशन सेंटर बनेगा। हैबिटेट सेंटर के साथ कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा। सीईओ ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर वह खुद आगे आए हैं। इसमें हुडको और एनबीसीसी का पूरा सहयोग मिलेगा। हैबिटेट सेंटर करीब 25 एकड़ का होगा। जबकि दिल्ली में हैबिटेट सेंटर 20 एकड़ का है। इस सेंटर के लिए जमीन यमुना प्राधिकरण देगा। जमीन पर विकास करने के लिए हुडको लोन देगा और इसको बनाने का काम एनबीसीसी करेगा। इसके साथ 15 एकड़ में कन्वेंशन केंद्र भी बनाया जाएगा। यह विज्ञान भवन की तर्ज पर होगा। इसका सभी को फायदा मिलेगा।
सेक्टर विकास में मिलेगा सहयोग
सीईओ ने कहा कि यमुना सिटी में जो भी सेक्टर विकसित होंगे, उनमें प्रोजेक्ट को लेकर हुडको पूरी भूमिका निभाएगा। इसके लिए अनुबंध हो चुका है। सेक्टर के विकास के जो कदम उठाए जाएंगे उसमें हुडको का विशेष योगदान रहेगा। हुडको यीडा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सेक्टर आदि के विकास को लेकर कंसल्टेंट के रूप में भी काम करेगा। प्राधिकरण की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रबंधन और नियोजन के लिए परामर्श भी देगा। साथ ही लागत नियंत्रण, गुणवत्ता और समय पर परियोजना को पूर्ण करने में सहायता मिलेगी।
57000 करोड़ खर्च होंगे विकास में 
यमुना प्राधिकरण लैंड बैंक तैयार करने के लिए तीन दर्जन से अधिक गांव की लगभग 17000 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण अगले कुछ वर्षों में करेगा। जमीन अधिग्रहण पर करीब 6000 को रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए 3300 करोड रुपए का ऋण ब्याज मुक्त दिया है। शेष 3000 करोड रुपए का लोन न्यूनतम ब्याज दर पर हुडको से लिया जाएगा। विकास कार्यों पर करीब 57 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब हुडको से लोन लेने में आसानी रहेगी।