बिहार विधान सभा चुनाव : सामने आए एग्जिट पोल

मतगणना 10 नवम्बर को, सत्ता के लिए धड़कनें बढ़ीं

पटना। बिहार में विधान सभा चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो गई है। शनिवार को तीसरे चरण का मतदान संपन्न करा लिया गया। अब 10 नवम्बर को मतगणना कराकर चुनाव नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। चुनाव परिणाम का सभी राजनीतिक दलों को बेसब्री से इंतजार है। मतगणना से पहले एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। विभिन्न एजेंसियों और न्यूज चैनल ने एग्जिट पोल की रिपोर्ट को सामने रखा है। सर्वे में मतदाताओं से विभिन्न मुद्दों पर रायशुमारी की गई है। रिपब्लिक भारत और जन की बात के एक्जिट पोल में बड़ी चीज सामने आई है। बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए से चुनाव लडऩे वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने जनता दल (यू) को करीब 25 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। आर भारत और जन की बात के सर्वे में एनडीए को 37-39 फीसदी वोट, महागठबंधन को 40-43 फीसदी वोट, लोजपा को 7.9 फीसदी वोट तथा अन्य को 9.11 फीसदी वोट, एचएएम को 1.5.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है। सर्वे में एनडीए को 91 से 117 सीटों का अनुमान जाहिर किया गया है। महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जा सकती हैं। लोजपा को 5 से 8 सीट का अनुमान है। अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में एनडीए गठबंधन के खाते में 104 से 128 सीटें जा रही हैं। महागठबंधन को 108 से 131 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। एलजेपी को 1.3 सीटें और अन्य को 4.8 सीटों का अनुमान जाहिर किया गया है। उधर, टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के सर्वे में कुछ महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए थे। राज्य में सरकार बदलने के सवाल पर 63 प्रतिशत नागरिकों ने कहा कि वह सरकार बदलना चाहते हैं। 27 फीसदी नागरिकों ने मौजूदा सरकार में आस्था जाहिर की। मतदान पर किस मुद्दे ने असर डाला? इस पर 35 फीसदी नागरिकों ने बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा माना। 19 फीसदी नागरिकों ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताया। 34 फीसदी नागरिकों के लिए अन्य मुद्दे रहे।