विवेकानंद नगर कविनगर वार्ड 65 से BJP प्रत्याशी राजकुमार (पप्पू) हुए विजयी

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए जिले की 9 निकायों के लिए 1836 दिग्गज प्रत्याशियों के कांउट डाउन शुरु हो गया है। गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्डों, 4 नगर पालिका और 3 नगर पंचायतों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गाजियाबाद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हुआ है।

नगर निगम महापौर पद के लिए 12 महिला प्रत्याशी, पार्षद पद के लिए 667 प्रत्याशी एवं नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए 95 प्रत्याशी व सभासदों को मिलाकर 1836 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है। मतदान कुल 43.68 प्रतिशत होने से प्रत्याशियों की चिंता बढ़ी हुई हैं। इस बार 43.68 प्रतिशत जिले में मतदान हुआ। नगर निगम का मतदान कुल 39.33 प्रतिशत ही हुआ।

वहीं वार्ड 65 भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पप्पू भारी मतों से विजयी हुए। विवेकानंद नगर जीवन विहार कविनगर वार्ड 65 राजकुमार पप्पू की जीत पर समर्थकों में खुशी की लहर है। गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा मेयर प्रत्याशी सबसे आगे चल रही है। वहीं लोनी नगर पालिका में आरएलडी- 104504 वोट, भारतीय जनता पार्टी पुष्पा- 85969 वोट और बसपा महरीन अली- 22274 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी बानो-5927 वोट मिले है।