बीजेपी सभासदों ने खोड़ा चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए मनमानी के आरोप

-खोड़ा के विकास को भूलकर करते है झूठी बयानबाजी: सतीश गुप्ता

खोड़ा। बीजेपी के सभासदों और स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रेसवार्ता कर खोड़ा चेयरमैन मोहिनी शर्मा पर मनमानी के आरोप लगाए है। सभासद और जिला योजना समिति के सदस्य सतीश गुप्ता ने बताया की कुछ ऐसे तत्व शोर मचा रहे हैं। जो खोड़ा को बर्बाद करना चाहते हैं। जिनके मन व इरादे खराब है। जो खोड़ा को तबाह करके लूटना चाहते हैं। वह आज झूठी बयान बाजी करते फिर रहे है। उन्होंने कहा की नगरपालिका पर असामाजिक और आपराधिक छवि के लोगों का जमावड़ा हो गया है। वह भ्रस्टाचार व अवैध वसूली करना चाहते हैं। नियम विरुद्ध कार्य करना चाहते हैं और उनके इस प्रकार के कार्य में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बाधक है। इसलिए उनको निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया पिछले 5 वर्षों से सभासद थे, अब दो महीने में ऐसी कौन सी समस्या आन पड़ी, तब क्यों नहीं आरोप लगे थे जो व्यक्ति 1 साल से बेईमान नहीं था वह मात्र 2 महीने में कैसे बेईमान हो सकता है।

अब कर्मचारी फर्जी बताए जा रहे हैं, उनकी तनख्वाह नहीं दी जा रही। यदि फिर भी किसी की कोई भी शिकायत है तो शासन व प्रशासन से जांच व कार्रवाई भी हो जाएगी। सभासदों का कहना था की योगी का शासन है, जीरो टॉलरेंस नीति है। वह खोड़ा की जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने वादा किया था कि 6 महीने में पानी व सीवर देंगे। 2 महीने हो गए हैं लेकिन एक कदम भी नहीं चले हैं। उन्होंने वादा किया बिजली के तार अंडर ग्राउंड कराएंगे, लेकिन एक कदम भी नहीं चले। वादा किया था खोडा को नोएडा व दिल्ली जैसा बनाएंगे, खोड़ा का विकास करना तो दूर नगर पालिका की कार्यप्रणाली के कार्यों को पूरी तरह से ठप्प करके रख दिया है। पूरे खोडा में लाइटें खराब हैं व अंधेरा छा गया है। हम कहना चाहते हैं यदि जल्द ही किए गए वादे पूरे नहीं किए गए और सभी विकास के कार्य को शुरू नहीं किया गया तो हम सभी नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष के खिलाफ धरना करने को मजबूर होंगे।  इसलिए वह खोड़ा के विकास में बाधक ना बने, विकास कार्य रुकवा कर योगी जी की सरकार को बदनाम न करें।