भाजपा नेता को गोली मारी, प्रिंसिपल गिरफ्तार

मुंगेर में इवनिंग कॉलेज के पास हुई वारदात

पटना। बिहार में अब भाजपा प्रवक्ता अफजल शम्सी को गोली मार दी गई है। गंभीरावस्था में शम्सी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद एकाएक सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जमालपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच चल रही है। बिहार के मुंगेर जनपद में यह घटना प्रकाश में आई है। पुलिस के मुताबिक भाजपा के प्रवक्ता अफजल शम्सी को गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शम्सी का इलाज चल रहा है। अफजल शम्सी को इवनिंग कॉलेज के पास गोली मारी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में एकाएक सनसनी फैल गई। उधर, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के मुताबिक पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर इस मामले में जमालपुर कॉलेज जमालपुर के प्रभारी प्राचार्य ललन प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ललन प्रसाद से पूछताछ चल रही है। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि अफजल शम्सी से ललन की आपसी रंजिश है, जिसकी बातें परिजन बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बिहार में आपरधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन संगीन वारदात होने से सरकार को विपक्ष के निशाने पर आना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराध नियंत्रण के संबंध में पुलिस विभाग के टॉप अधिकारियों के पेंच भी कस चुके हैं, मगर स्थिति में कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं आ सका है। हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, अपहरण आदि मामले तेजी से बढऩे के कारण नीतीश सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी दल निरंतर सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। खासकर राजद और कांग्रेस के नेता आक्रामक दिखाई दे रहे हैं।