-विकास ही हमारा संकल्प, हर गली तक पहुंचेगी सुविधा: विनय चौधरी
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। ब्रिज विहार वार्ड 68 में गुरुवार का दिन विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक साबित हुआ। क्षेत्रीय पार्षद विनय चौधरी के अथक प्रयासों से दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत दिलाई गई। उद्घाटन किए गए कार्यों में सी ब्लॉक रेलवे फाटक से लेकर नरेंद्र रावत के मकान सी-380 तक बनी सीसी रोड और बी ब्लॉक डबल स्टोरी स्थित दिनेश राशन वाले पार्क में 10 एचपी पंप का रिबोर कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से जहां क्षेत्र में आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा, वहीं जलापूर्ति की नियमितता और गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार होगा। पार्षद विनय चौधरी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि हमारा लक्ष्य केवल कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों की ज़रूरतों को समझते हुए दीर्घकालिक समाधान देना है।
विकास की कोई गली अब पीछे नहीं रहनी चाहिए। ये दो कार्य सिर्फ शुरुआत हैं, जल्द ही और कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। कार्यक्रम का समन्वय भाजपा गाजियाबाद के सह मीडिया प्रभारी अशोक पांडेय ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, यदाराम चौधरी, सुशील सिंह, सूमा सिंह, विभूति यादव, दीप्ति, सरोज तिवारी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय जनता ने पार्षद विनय चौधरी की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि आज वार्ड 68 में जो परिवर्तन दिख रहा है, वह पार्षद की दूरदृष्टि, सक्रियता और संवेदनशीलता का परिणाम है। वर्षों से लंबित समस्याओं का आज समाधान धरातल पर नज़र आ रहा है।
विनय चौधरी का जनहित में उठाया हर कदम क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार कर रहा है। उनके नेतृत्व में वार्ड 68 अब केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि संगठित विकास की पहचान बनता जा रहा है। पार्षद विनय चौधरी की सक्रियता और जवाबदेही ने क्षेत्रीय राजनीति को नई दिशा दी है। वार्ड 68 अब केवल एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं, विकास का मॉडल बनता जा रहा है, जिसकी चर्चा शहर भर में हो रही है। यह साबित हो गया है कि अगर नेतृत्व ईमानदार और मेहनती हो, तो विकास टालमटोल नहीं, हकीकत बनता है।


















